banner
Home न्यूज़ नामा Bikaner Lunkaransar Land Sinking:  बीकानेर के लूणकरणसर में अचानक 100 फीट धंसी जमीन, मचा हड़कंप , रहस्य से जल्द ही उठेगा पर्दा

Bikaner Lunkaransar Land Sinking:  बीकानेर के लूणकरणसर में अचानक 100 फीट धंसी जमीन, मचा हड़कंप , रहस्य से जल्द ही उठेगा पर्दा

by Local Patrakar
456 views
A+A-
Reset
Bikaner Lunkaransar Land Sinking 

Bikaner Lunkaransar Land Sinking : बीकानेर के लूणकरणसर में 100 फीट धंसी जमीन अब भी लोगों के लिए किसी बड़े रहस्य से कम नहीं है। लोग ही नहीं बल्कि प्रशासन के लिए भी ये एक बड़ा सवालिया निशान है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक से रातो रात इतना बड़ा गड्ढा हो गया। सोशल मीडिया पर गड्ढे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.. इतना ही नहीं लोग इस रहस्मयी गड्ढे को देखने के लिए आ रहे हैं। अचानक से बढ़ती भीड़ से परेशान होकर प्रशासन ने सख्ती जरूर बरती है।

Bikaner Lunkaransar Land Sinking: जल्द उठेगा राज से पर्दा

हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि GSI यानि की जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम अब सर्वे के लिए पहुंच चुकी है। जिसके बाद इस राज से अब जल्द ही पर्दा उठ जाएगा। GIS टीम का मानना है कि प्राथमिक तौर पर देखने में ये नेचुरल दिख रहा है। बाकि सर्वे करने के बाद ही हकीकत पता चल पाएगा। टीम का मानना है कि शायद इस जगह के नीचे कभी पानी या तालाब जैसा रहा होगा। जिसकी वजह से एकदम से जमीन धंस गई। लेकिन टीम हर पहलू से सर्वे करने में जुटी है। अगले दो दिनों तक टीम बीकानेर में ही रहकर इस रहस्य  Bikaner Lunkaransar Land Sinking से पर्दा उठाएगी। ऐतिहातन प्रशासन ने पूरे इलाके को पुलिस के घेरे में सील कर दिया है। साथ ही गड्ढे के चारों तरफ तारबंदी भी की गई है।

अफवाहों का दौर जारी

जमीन धंसने के बाद से बने गड्ढे को लेकर लोग तरह तरह के कयास लगाने में जुटे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रकृति का प्रकोप है.. तो कुछ का कहना है कि यहां काफी वक्त पहले बिजली गिरी थी। जिसके बाद इतना बड़ा गड्ढा हुआ है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो लोग तो इसे एलियन्स के जहाज की लैंडिंग तक बता रहे हैं। हमारी आपसे गुजारिश है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।

कब धंसी थी जमीन

Bikaner Lunkaransar Land Sinking  बीकानेर की लूणकरणसर तहसील के सहजरासर गांव में 16 अप्रैल को ये घटना हुई थी। Bikaner Lunkaransar Land Sinking लगभग डेढ बीघा जमीन पर 100 फीट गहरा गड्ढा अचानक से हो गया था। जमीन के पास बनी सड़क भी इस गड्ढे में समा गई थी। जिसके बाद से इस गड्ढे को एक नजर देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग दूर दराज से इस गड्ढे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने के लिए पहुंचने लगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। ताकि कोई बड़ी अनहोनी ना हो सके।

You may also like

Add Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.