banner
Home राजनीति PM Modi के कार्यकाल 3.0 से पूर्व सीएम वसुंधरा को फिर किया दरकिनार

PM Modi के कार्यकाल 3.0 से पूर्व सीएम वसुंधरा को फिर किया दरकिनार

by PP Singh
259 views
A+A-
Reset
PM Modi

PM Modi के कार्यकाल 3.0 से पूर्व सीएम वसुंधरा को फिर किया दरकिनार

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार चुनी गई है। घटक दलों की मदद से एनडीए ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को चुना है। यही नहीं प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट और मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई है। मोदी कैबिनेट में छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है। लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिए है। राजस्थान से ही मोदी की सरकार में 4 सांसदों को मंत्री पद दिया गया है। जिसमें से दो कैबिनेट में शामिल हैं। एक को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, तो एक सांसद को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। लेकिन कमाल की बात यह है कि राजस्थान के झालावाड़ से लगातार पांचवीं बार सांसद बने दुष्यंत सिंह को इस बार भी मोदी सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया।

ये भी पढ़े :- Modi 3.0 Cabinet: वो मंत्री, जिन पर एक बार फिर जताया पीएम मोदी ने भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से नाराजगी –

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों से सभी वाकिफ हैं। प्रधानमंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने बेशक 2018 में राजस्थान का विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे के चेहरे पर लड़ा था। लेकिन 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पूरी तरह से विधानसभा चुनाव से दरकिनार कर दिया। चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम का पद पर भी भजनलाल शर्मा बैठा दिया।
इसके बाद से ही लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे किसी भी जनसभा में नजर नहीं आई। हालांकि झालावाड़ सेट से उनके पुत्र दुष्यंत सिंह ने पांचवीं बार भी भारी मतों से विजय हासिल की। पांचवीं बार सांसद बनेे के बावजूद भी मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में दुष्यंत सिंह को शामिल नहीं किया है। जिससे चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रिश्ते कहीं ना कहीं उनके पुत्र दुष्यंत सिंह के मंत्री बनेे की राह में रोड़ा अटकाते नजर आ रहे हैं।

राजस्थान से बने 4 मंत्री, दो केबिनेट में शामिल

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल हुए 31 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 35 राज्य मंत्रियों के बीच मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया है। वहीं राजस्थान के 4 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाया है। अर्जुन राम मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं भागीरथ चौधरी को राज्य मंत्री बनाया गया है। इन सभी को देखा जाए तो यह सभी मंत्री दुष्यंत सिंह से काफी जूनियर हैं। लेकिन इसके बावजूद पांच बार सांसद बन चुके दुष्यंत सिंह को मोदी ने अपनी सरकार में मंत्री नहीं बनाया है।

आशा है आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी।
इस लेख को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें।

You may also like

Add Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.