banner
Home न्यूज़ नामा भारत ने चीन को पछाड़ा, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना, अब सरकार को उठाना होगा ये कदम

भारत ने चीन को पछाड़ा, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना, अब सरकार को उठाना होगा ये कदम

by PP Singh
102 views
A+A-
Reset
भारत ने चीन को पछाड़ा, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना, अब सरकार को उठाना होगा ये कदम

भारत ने चीन को पछाड़ा, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना, अब सरकार को उठाना होगा ये कदम

भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। इस मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत की आबादी 142 करोड़ हो चुकी है। लिहाज़ा भारत में अब जनसंख्या नियंत्रण कानून का होना बेहद ज़रूरी है। साल 2019 में जनसंख्या विनियमन विधेयक लाया गया था। जिसके तहत दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सजा और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने का प्रस्ताव रखा गया था। अब देश में NDA की मोदी सरकार से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कुल जनसंख्या 142.86 करोड़ पहुंच गई है, जबकि चीन की कुल जनसंख्या 142.57 करोड़ है.।यानी चीन के मुकाबले भारत में करीब 30 लाख लोग ज्यादा हो गए। अमेरिका में 34 करोड़, इंडोनेशिया में 27.75 करोड़ और पाकिस्तान में 24 करोड़ जनसंख्या है। आज हम आपको बताएंगे की भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून का होना कितना आवश्यक है।

– भारत में 1 करोड़ लोगों पर सिर्फ 1 एयरपोर्ट है।
– 2 लाख लोगों पर 1 रेलवे स्टेशन है।
– 1 लाख लोगों के लिए सिर्फ 900 सीट वाली एक ट्रेन है।
– 10 हज़ार लोगों के लिए 70 लोगों के लिए सरकारी बस है।
– 5300 लोगों पर एक एटीएम है।
– एक करोड़ लोगों पर एक हिल स्टेशन है ।
– 1 करोड लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का एक जज है।
– 18 लाख लोगों पर हाईकोर्ट में एक जज है।
– 30 लाख लोगों पर एक सांसद।

वहीं ब्रिटेन में 1 लाख लोगों पर एक सांसद है। जबकि ब्रिटेन क्षेत्रफल से उत्तर प्रदेश के बराबर है। और वहाँ हाउस ऑफ कॉमन के
650 सांसद हैं ।
– 35000 लोगों पर एक शमशान घाट, कब्रिस्तान है।
– 142 करोड़ में से 91 करोड लोग वर्किंग की श्रेणी में आते हैं, लेकिन 58 करोड लोगों के पास ही रोजगार है।

हमारे देश में जन्म से मृत्यु तक हमेशा कतार में ही लगाा पड़ता है। इसकी वजह बढ़ती हुई जनसंख्या है। जनसंख्या लगातार बढ़ रही है तो संसाधन लगातार घट रहे हैं। ऐसे में जनसंख्या पर नियंत्रण कानून लाना बेहद जरूरी है।

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Localpatrakar.com पर, आप हमें फ़ॉलो करे सकते है.)

You may also like

Add Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.