banner
Home न्यूज़ नामा मलाइका अरोड़ा के पिता ने अचानक छठवीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस भी रह गई हैरान!

मलाइका अरोड़ा के पिता ने अचानक छठवीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस भी रह गई हैरान!

by PP Singh
56 views
A+A-
Reset
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पिता ने अचानक छठवीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस भी रह गई हैरान!

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा ने अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर की छठवीं मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

यह खबर मलाइका अरोड़ा के घर से आई है, जहां उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुबह 9 बजे के करीब की यह घटना बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, अनिल अरोड़ा लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और इस बीमारी के कारण उनका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित था।

मलाइका अरोड़ा इस समय शहर से बाहर थीं

घटना के वक्त मलाइका मुंबई में नहीं थीं। जैसे ही उन्हें अपने पिता की आत्महत्या की खबर मिली, वह तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। उनके पिता का शव फिलहाल बाबा अस्पताल में रखा गया है और पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बीती शाम मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थीं। उन्हें उस वक्त काफी खुश देखा गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में यह दुखद खबर सामने आ गई।

मलाइका अरोड़ा के माता-पिता का सालों पहले हुआ था तलाक

मलाइका अरोड़ा के परिवार में उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनकी मां शामिल हैं। उनके पिता हिंदू थे जबकि उनकी मां क्रिश्चियन धर्म से थीं और केरल की रहने वाली हैं। मलाइका केवल 6 साल की थीं जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। तलाक के बाद मलाइका अपनी मां के साथ ठाणे से चेंबूर शिफ्ट हो गईं, जहां उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की।

मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन के बारे में बताया था कि उनका बचपन बेहद अच्छा था, लेकिन इसमें कई कठिनाइयाँ भी थीं। उन्होंने कहा था, “मेरा बचपन बहुत शानदार था, लेकिन यह आसान नहीं था। वास्तव में, अगर मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो यह काफी उथल-पुथल से भरा था। मगर मुश्किल समय आपको बहुत कुछ सिखाता है और वह सबक मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण थे।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Add Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.