banner
Home न्यूज़ नामा Rajasthan News: अवैध संबंधों ने ली जान, मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा

Rajasthan News: अवैध संबंधों ने ली जान, मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा

by PP Singh
336 views
A+A-
Reset
Rajasthan News In Hindi

Rajasthan News: अवैध संबंधों ने ली जान, मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा

Rajasthan News In Hindi: करौली में एक विवाहिता की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री के खुलासे ने सबको हैरान कर दिया। पुलिस ने बताया कि मर्डर को एक्सीडेंट का रुप देने की कोशिश की गई। जंगल में हुए मर्डर से देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। लेकिन शातिर शख्स ने पुलिस को चकमा देने के लिए ये पूरा खेल रचा। लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर डाला।

पति निकला हत्यारा

पुलिस ने बताया कि हादसे की जगह पर ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले थे, जिससे ये साबित हो सके कि विवाहिता की मौत सड़क हादसे में हुई है। फिर उसके बाद पुलिस ने महिला के पति से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद खुलासा हुआ कि.. आरोपी पति ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा था। पुलिस से बचने के लिए ही उसने एक्सीडेंट की कहानी रची थी। उसे लगा था कि वो पुलिस को बेवकूफ बनाने में कामयाब हो गया था। इसलिए वो भागने के फिराक में था। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कातिल पति को गिरफ्तार किया और उससे जुर्म भी कबूल करवाया।

Rajasthan News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से धमकी,फायरिंग और मर्डर का खेल!

अवैध संबंधों के चलते मर्डर

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अवैध संबंधों की वजह से अक्सर दोनों के बीच लड़ाईयां होती रहती थी। इसी मनमुटाव की वजह से वो परेशान था। हत्या वाले दिन भी ऐसा ही हुआ। दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर उसने जंगल में ले जाकर महिला की पहले हत्या की और फिर उसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की।

5 साल पहले हुई थी शादी

आरोपी पति जीवाराम प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता था। उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। विवाहिता मधु की उम्र 26 साल थी। जो भरतपुर की रहने वाली थी। मधु की मां ने थाने में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और आरोपी जीवाराम को जमूरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। जीवाराम पुलिस से बचने के लिए भागने की फिराक में था।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

दरअसल पुलिस को जंगल में एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। उसकी रिपोर्ट और एक्सीडेंट में काम ली गई मोटरसाइकिल की स्थिति की बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने बताया कि बाइक की सिर्फ हेडलाइट टूटी हुई थी। इसके अलावा एक्सीडेंट के और कोई सबूत पुलिस को नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस को हत्या का शक हुआ। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई के साथ पूछताछ की तो.. उसने राज उगल दिए और कबूल किया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है और पुलिस को गुमराह करने के लिए एक्सीडेंट का सीन क्रिएट करने की कोशिश की।

हमें उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल से अच्छी जानकारी मिली होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

You may also like

Add Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.