banner
Home न्यूज़ नामा Rajasthan News: वकालत कर रहे बेटे को मारी गोली, बहन स्कूटी पर लेकर भागी अस्पताल

Rajasthan News: वकालत कर रहे बेटे को मारी गोली, बहन स्कूटी पर लेकर भागी अस्पताल

by PP Singh
188 views
A+A-
Reset
Rajasthan News

Rajasthan News: वकालत कर रहे बेटे को मारी गोली, बहन स्कूटी पर लेकर भागी अस्पताल

राजस्थान में एक व्यवसायी ने अपने ही जवान बेटे को गोली मार दी। गोली की आवाज़ पर बहन दौड़ कर वहां पहुंची और खून से लथपथ भाई को देखकर हैरान रह गई। बहन ने होश ना खोते हुए भाई को स्कूटी पर बिठाया और अस्पताल लेकर भागी। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। मामला बहरोड़ के कल्याणपुरा गाँव का है।

बतौर DSP कृष्ण गांव कल्याणपुरा निवासी दुष्यंत यादव (22) पुत्र अजीत सिंह के दाएं पैर की एड़ी में गोली लगी है। दुष्यंत जयपुर से वकालत कर रहा है। वो मंगलवार की रात ही अपने घर आया था। बुधवार सुबह लगभग पौने छह बजे दुष्यंत पैर की एड़ी में गोली लगने से घायल हो गया और दौड़ता हुआ घर से बाहर की तरफ भागा। गोली लगने की वारदात के समय घर में दुष्यंत, बहन प्रिया, उसके पिता अजीत सिंह और मां थे।

इस कारण मारी गोली

थाना अधिकारी महेश तिवाड़ी से मिली जानकारी के अनुसार आरंभिक जांच में सामने आया है कि दुष्यंत के माता-पिता के बीच मंगलवार रात झगड़ा हुआ था। इसी दौरान बेटा घर पहुंचा था। उसने जब दोनों को झगड़ते देखा, तो अपनी मां का पक्ष लिया था। पिता इसी बात से नाराज हो गया था और सुबह बेटे पर गोली चला दी।

उधर, घायल की बहन प्रिया के चिल्लाने से पड़ोसी भी मौक़े पर पहुंच गये। प्रिया ने हिम्मत दिखाते हुए भाई के पैर पर कपड़ा बांधा और स्कूटी पर उसे बिठा कर अस्पताल की ओर भागी, जहाँ दुष्यंत के पैर का एक्स-रे किया गया। जांच के बाद पता चला कि गोली पैर में फंसी है। इसके बाद ही अस्पताल से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान ले लिया है। फिलहाल दुष्यंत के पैर की सर्जरी हो गई है और गोली निकाल ली गई है।

क्या बोला घायल

पुलिस को दी जानकारी में दुष्यंत ने बताया कि वह सुबह रनिंग पर गया था। गांव कांकर दोपा की तरफ से रनिंग करता हुआ जब वो लौटा तो अचानक फायरिंग हुई, जिससे उसे गोली लग गई। वो नहीं जानता कि गोली किधर से आई और किसने चलाई।

पिता गिरफ्तार

आस- पड़ोस के लोगों से पता चला है कि बाप-बेटे के बीच घरेलू विवाद था। वहीं, थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि घर के अंदर और बाहर आंगन में खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने वारदात की जगह FSL की टीम को भी बुलाया गया है। घायल दुष्यंत के पिता को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

ये भी देखे :- Jaipur में पलायन पर मजबूर हिंदू..! पोस्टर लगाकर लोगों से अपील, गैर हिंदू को ना बेचें मकान

आशा है आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी।
इस लेख को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें।

You may also like

Add Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.