banner
Home न्यूज़ नामा Rajasthan News: लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, लो आ गई भर्तियां

Rajasthan News: लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, लो आ गई भर्तियां

by PP Singh
55 views
A+A-
Reset
Rajasthan News

Rajasthan News: लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, लो आ गई भर्तियां

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं से रोजगार का वादा किया था। सीएम के आदेश के बाद से सभी विभागों से खाली पदों की लिस्ट मांगी गई। लिस्ट तैयार होने के बाद भर्ती आयोजित करवाने वाले बोर्ड एजेंसियों को जल्द से जल्द भर्ती कैलेंडर जारी करने के आदेश दिए थे। उसी तर्ज पर ये लिस्ट तैयार कर भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा ने सरकार बनते ही रोजगार देने का वादा करते हुए बड़ा ऐलान किया था। उनकी सरकार एक साल में एक लाख नौकरी और 5 साल में 4 लाख नौकरी युवाओं को देगी।

एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों और बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशख़बरी आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानि की RSMSSB ने भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड की तरफ से अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक करीब 70 भर्ती परीक्षाओं की लिस्ट जारी की है। इस मोडिफाइड शेड्यूल में रिजल्ट की टेंटेटिव डेट भी मेंशन की गई है। जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। बोर्ड की तरफ से जारी कैलेंडर में कौन सा एग्जाम, किस तारीख को होगा। एग्जाम के मोड के साथ साथ संभावित रिजल्ट की डेट भी डाली गई है।

ExamCala_2024_25_26

बोर्ड कैलेंडर के मुताबिक इस साल में 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। तो वहीं अगले साल यानि की साल 2025 में 54 भर्ती एग्जाम होंगे। तो साल 2026 में 5 भर्तियों की एग्जाम होंगे। सबसे पहले CET यानि की कॉमन एलिजिबिलेटी टेस्ट वो भी सीनियर सेकेंडरी लेवल का 22 अक्टूबर को होगा। जिसका रिजल्ट अगले साल फरवरी में आएगा। कैलेंडर के अकॉर्डिंग अगले साल कई बड़ी परीक्षाएं होने जा रही है। जिनमें पटवारी और जेल प्रहरी के एग्जाम भी शामिल है। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भर्ती शेड्यूल्ड है। बोर्ड ने सभी एग्जाम वीकेंड डे पर नहीं रखे हैं। बल्कि इस बार वर्किंग डे पर एग्जाम होने के पूरे आसार हैं।

गवरी नृत्य: ये डांस नहीं देखा तो क्या देखा?

Rajasthan News: शर्मसार हुआ राजस्थान, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जल जीवन मिशन

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Add Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.