लड़की की शर्मनाक-घिनौनी हरकत, फेमस होने का शॉर्टकट रास्ता Social Media!
- लड़की की शर्मनाक-घिनौनी हरकत
- ऐसी भी क्या फेमस होने की सनक
- लाइक-कमेंट के लिए कुछ भी करेगा
- फेमस होने का शॉर्टकट रास्ता सोशल मीडिया !
- समाज के लिए बड़ा खतरा बन रही सनक
- लड़की ने कुतिया का ही दूध पी लिया
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार। एक लड़की का शर्मसार करने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ऐसा क्या किया उस लड़की ने कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस शर्मनाक हरकत पर कोई खुलकर बोल रहा है तो कोई गोलमोल जवाब दे रहा है। क्या है इस वीडियो में हम आपको बताते हैं।
कुत्तों को दूध पिलाते हुए तो आपने कई लोगों को देखा होगा। कोई शौकिया तौर पर ऐसा करते हैं। तो कुछ किसी पंडितजी के कहने पर करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी देखा या सुना है कि किसी ने कुतिया का दूध ही पी डाला हो। अगर नहीं सुना और देखा तो हम आपको दिखाते हैं। वो शर्मनाक वीडियो… जिसमें एक लड़की अपने पास जमीन पर लेटी कुतिया का दूध पी रही है।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स में जंग छिड़ी हुई है। शर्मनाक और घिनौनी हरकत लिखते हुए लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर पोस्ट और वायरल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रील बनाने की सनक में इंसान इतना अंधा हो चुका है कि वो सारी हदे पार कर रहा है। तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर्स ने तो ये भी कहा कि चंद लाइक्स के लिए लोग इतना नीचे गिर जाएंगे कि सोच भी नहीं सकते। अब तो इस देश का भगवान ही मालिक है। तो कुछ यूजर्स इस घिनौनी हरकत के लिए इस लड़की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी इस वीडियो को चंद लोग नहीं…बल्कि लाखों लोग अबतक देख चुके हैं और जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
यह रहा वीडियो देखिए pic.twitter.com/TiDT6dpRYF
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) December 15, 2024
फेमस होने के लिए मेहनत और लक दोनों का जिक्र अक्सर किया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने फेमस होने का एक शॉर्टकट रास्ता उन लोगों को दे दिया है। जो किसी भी तरह की घिनौनी हरकत करके चंद दिनों में ही फेमस हो रहे हैं। शर्म लिहाज तो मानों अब इन लोगों के लिए महज एक चोला है। जिसे बस उतारने की ही देर है। इतना ही नहीं आजकल तो जिस्म की नुमाइश करना भी आम बात हो गई है। लाइक्स और कमेंट के लिए कुछ लोग अपने नंगे बदन का नाच तक दिखा रहे हैं। तो कुछ फेमस होने के लिए ही खुद का वीडियो तक बनवा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानों अब इन सनकी रीलबाजों पर से प्रशासन का ही कंट्रोल खत्म हो चुका है। आए दिन कोई ना कोई इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्या इन लोगों में शर्मिंदगी खत्म हो चुकी है। इस तरह के लोग समाज के लिए धीरे-धीरे खतरा बनते जा रहे हैं। जिस पर रोक लगाने के लिए बेहद जरूरत है।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, Instagram, Twitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)