banner
Home राजनीतिलोकसभा चुनाव इस बार UP ही नहीं पश्चिमी बंगाल बनाएगा देश की सरकार, झारखंड और ओडिशा में भी BJP की घुसपैठ

इस बार UP ही नहीं पश्चिमी बंगाल बनाएगा देश की सरकार, झारखंड और ओडिशा में भी BJP की घुसपैठ

by PP Singh
172 views
A+A-
Reset
BJP

इस बार UP ही नहीं पश्चिमी बंगाल बनाएगा देश की सरकार, झारखंड और ओडिशा में भी BJP की घुसपैठ

देश में किसकी सरकार बनेगी यह हमेशा उत्तर प्रदेश तय करता है। उत्तर प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं, लेकिन इस बार देश में किसकी सरकार बनेगी..? इसका निर्णय पश्चिम बंगाल की जनता करेगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसका जिक्र कर चुके हैं कि इस बार उनकी पार्टी बीजेपी को पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से बड़ी संख्या में सीट मिलेगी। गौरतलब है कि 2019 में NDA को 18 सीटें मिली थी। इस बार पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से उनकी पार्टी को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी कर दी है। वहीं लोकसभा के बाद बीजेपी का अगला टारगेट झारखंड, पंजाब, उड़ीसा और दिल्ली में सरकार को चेंज करने पर भी रहेगा।

झारखंड में बीजेपी को मिल रही है बराबर की टक्कर

झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीट हैं। इसमें से वर्तमान में 13 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन 2019 में मिली जीत को बीजेपी फिर से बरकरार रख पाएगी इस पर थोड़ा संशय है। दरअसल, झारखंड में इस बार इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। अधिकांश सीटों पर जाकर मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के उम्मीदवार एक साथ लड़ते नजर आ रहे हैं। झारखंड के JMM के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। लेकिन जेल में बंद होने के बाद भी आदिवासी जनता की सहानुभूति हेमंत सोरेन के साथ है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन स्टार प्रचारक के रूप में उनकी गैर हाजिरी में पार्टी के जान फूंकती नजर आ रहीं हैं। ऐसे में झारखंड से बीजेपी को बराबर की टक्कर मिल रही है।

पीएम मोदी ने किया इशारा, 4 जून के बाद ओडिशा में भी बदलेगी सरकार

ओडिशा विधानसभा चुनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”25 साल से ओडिशा में प्रगति नहीं हो रही है। सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि कुछ ऐसे लोगों की टोली है जिसने पूरे ओडिशा की व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। ओडिशा अगर उन बंधनों से बाहर आएगा तो ओडिशा में सरकार बदलेगी। पीएम मोदी ने कहा “ओडिशा के पास इतने प्राकृतिक संसाधन हैं, इतने समृद्ध राज्य में गरीब लोगों को देखकर दुख होता है। ओडिशा के लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा की वर्तमान सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून है।” लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी की नजर दिल्ली और पंजाब में सरकार बदलने पर होगी।

ये भी पढ़े:- Loksabha Election 2024: यह तीन महिलाएं जो लोकसभा में हैं सबसे ज्यादा सक्रिय …

ये भी पढ़े:– ईस्ट और साउथ देंगी BJP को बढ़त, पश्चिम बंगाल में होगा खेला..

अगर आपको ये न्यूज़ पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें. localpatrakar.com को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।

You may also like

Add Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.