Home राजनीति Lok Sabha Chunav में खुश कांग्रेस के लिए विधानसभा के उपचुनाव बनेंगे मुसीबत…! भाजपा पर ज्यादा दबाव नहीं

Lok Sabha Chunav में खुश कांग्रेस के लिए विधानसभा के उपचुनाव बनेंगे मुसीबत…! भाजपा पर ज्यादा दबाव नहीं

by PP Singh
125 views
Lok Sabha Chunav

Lok Sabha Chunav में खुश कांग्रेस के लिए विधानसभा के उपचुनाव बनेंगे मुसीबत…! भाजपा पर ज्यादा दबाव नहीं

लोकसभा में पिछले दो बार से जीरो के आंकड़े को पार करते हुए कांग्रेस ने आखिरकार राजस्थान में अपना खाता खोला और आठ सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया, लेकिन इस जीत के बाद कांग्रेस को अब अलग परेशानी सताने लगी है। दरअसल 8 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस और उसके साथी करीब पांच विधायक अब सांसद बन गए हैं। परेशानी यह है कि इन पांच विधानसभा सीटों पर अब फिर से उपचुनाव होने हैं। इन पांच विधायकों में से तीन कांग्रेस के हैं वहीं दो विधायक ऐसे हैं, जो कांग्रेस के समर्थन से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। इसलिए इन पांचों ही सीटों पर कांग्रेस का फिर से जीतना एक चैलेंज होगा।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में वसुंधरा का नाम भी शामिल, ओम बिरला – माथुर और बंसल का नाम भी चर्चा में

विधायक से सांसद बने

इस लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद 5 विधायक, अब सांसद बन गए हैं। ऐसी संभावना बन रही है कि जल्द ही इन 5 विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव कराया जाएगा। पांच विधायक हरीश मीणा, मुरारीलाल मीणा, राजकुमार रोत, हनुमान बेनीवाल और
बृजेंद्र ओला इस बार लोकसभा का चुनाव फतह कर सांसद बन गए हैं।

हरीश मीणा- देवली उनियारा विधानसभा सीट- कांग्रेस।

मुरारीलाल मीणा – दौसा विधानसभा सीट – कांग्रेस।

बृजेंद्र ओला- झुंझुनूं विधानसभा सीट- कांग्रेस

राजकुमार रोत -चौरासी विधानसभा सीट- BAP और

हनुमान बेनीवाल – खींवसर विधानसभा सीट – राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से हैं। अब इनकी सीट पर फिर से विधानसभा के लिए उप चुनाव होंगे।

इन सीटों पर होगा विधानसभा का उपचुनाव

हरीश मीणा ने टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट, मुरारीलाल मीणा ने दौसा लोकसभा सीट और बृजेंद्र ओला ने झुंझुनूं लोकसभा सीट पर अपना परचम लहराया। यह तीनों कांग्रेस पार्टी से सांसद चुने गए हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 2 पार्टी को समर्थन दिया था। पहला भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत हैं। जिन्होंने बांसवाड़ा पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हैं, जिन्होंने नागौर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। अब इन 5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

कमाल की बात यह है कि इन 5 सीटों पर बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस और कांग्रेस के समर्थक विधानसभा चुनाव जीते थे। अब उप चुनाव होंगे तो भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को इन सीटों पर जीत दर्ज करने का दबाव रहेगा।

ये भी देखे :- Jaipur में पलायन पर मजबूर हिंदू..! पोस्टर लगाकर लोगों से अपील, गैर हिंदू को ना बेचें मकान

आशा है आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी।
इस लेख को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.