banner
Home न्यूज़ नामा पहले मजाक और फिर ट्रांसफर… !

पहले मजाक और फिर ट्रांसफर… !

by PP Singh
38 views
A+A-
Reset
पहले मजाक और फिर ट्रांसफर... !

पहले मजाक और फिर ट्रांसफर… !

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान एक दिव्यांग शिक्षक की भी अर्जी सुनी। शिक्षा मंत्री ने न सिर्फ टीचर की अर्जी सुनी, बल्कि उसे मनचाही जगह पोस्टिंग भी दी। ये मामला है रविवार का, जब शिक्षा मंत्री जालौर पहुंचे थे और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने गैर सरकारी विद्यालयों  विकास और उनकी समस्याओं के निवारण की परिचर्चा वाले कार्यक्रम में भी भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने 10वीं और 12वीं क्लास के 118 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने 90 फीसदी अंक प्राप्त किये थे।

शिक्षक से मजाक कर किया ट्रांसफर

शिक्षा मंत्री जब जालौर स्थित सर्किट हाउस पर जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे, उसी समय वहां कुछ प्रार्थी भी मौजूद थे। इनमें एक थे बागोड़ा थाना इलाके के सेवड़ी गांव निवासी शिक्षक मंशाराम देवासी। मंशाराम दिव्यांग हैं और अपने ट्रांसफर की अर्जी लेकर यहाँ पहुंचे थे। जब उन्होंने अपनी परेशानी बताई, तो मंत्री ने उनसे उनका सब्जेक्ट पूछा। जवाब इतिहास मिला और शिक्षा मंत्री को मजाक सूझ गया। उन्होंने मंशाराम से अकबर के नाना का नाम पूछ लिया, जिस पर वो शिक्षक हड़बड़ा गये, लेकिन शिक्षा मंत्री के हँसते ही माहौल हलका हो गया। इसके बाद मदन दिलवार ने मंशाराम को उनकी मांग के अनुसार सेवड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मामानाड़ी (सेवड़ी पंचायत समिति) में ट्रांसफर आदेश की कॉपी दे दी।

आपको बता दें कि दिव्यांग शिक्षक फिलहाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय शरणार्थियों की डांडी, धनसा, पंचायत समिति, भीनमाल में ग्रेड थर्ड टीचर हैं।

यहाँ से उनका घर काफी दूरी पर है और उन्हें आने-जाने में परेशानी होती थी। इसी वजह से उन्होंने ट्रांसफर की एप्लिकेशन मंत्री को दी थी।

इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने सूर्या गार्डन में घुमंतू जाति के परिवारों के साथ संवाद किया। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि प्रदेश के सभी जिलों में घुमंतू जातियों की पहचान कर जिलावार लिस्ट बनाई जाएगी और  फिर पट्टे भी दिये जाएंगे। लिस्ट बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान देने की बात भी शिक्षा मंत्री ने  कही है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री के साथ विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित और जिला कलेक्टर पूजा पार्थ सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

अगर आपको ये न्यूज़ पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें. localpatrakar.com को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.