Home न्यूज़ नामा मदन राठौड़ बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राधा मोहन दास अग्रवाल को बनाया प्रदेश प्रभारी

मदन राठौड़ बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राधा मोहन दास अग्रवाल को बनाया प्रदेश प्रभारी

by PP Singh
6 views

मदन राठौड़ बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राधा मोहन दास अग्रवाल को बनाया प्रदेश प्रभारी

राज्यसभा से सांसद मदन राठौड़ बीजेपी राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष बनाये गये हैं। साथ ही सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को प्रदेश प्रभारी बनाया है। इससे पहले सीपी जोशी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष बदलने के पीछे एक ओर वज़ह ब्राह्मण होना भी बताया जा रहा है।

राजस्थान में सीएम और प्रदेशाध्यक्ष दोनों महत्वपूर्ण पदों पर ब्राह्मण नेताओं के होने से जातिगत समीकरण बिगड़ रहें थे। पार्टी के चुनावी फॉर्मूले में हमेशा से इन दोनों पदों पर अलग-अलग जाति के नेता को रखा जाता है। इस बार संयोग से दोनों ही पदों पर ब्राह्मण नेता ही हैं। अब जब सीपी जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया तो ओबीसी वर्ग से मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जाने कौन हैं मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ओबीसी वर्ग से आते हैं। उनक जन्म पाली जिले के रायपुर में हुआ और उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। वर्तमान में राजयसभा से सांसद हैं। मदन राठौड़ पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पिछली बीजेपी सरकार में वे सरकारी उप मुख्य सचेतक बनाए गए थे। वहीं, 2023 के विधानसभा चुनाव में वह टिकट की मांग कर रहे थे. लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया इसके बाद नाराज होकर निर्दलीय नामांकन कराया था। समझाने के बाद पर्चा वापस ले लिया था। मदन राठौड़ आरएसएस से जुड़े रहे हैं।

सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव से पहले भी इस्तीफा देना चाहा था।

राजस्थान में भाजपा ने पिछले दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार 11 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में राजस्थान भाजपा की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहें थे। वहीं हार की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को लेनी पड़ती, लेकिन सीपी जोशी खुद चित्तौड़गढ़ सीट से चुनाव लड़ रहें थे। ऐसे में उन्होंने कई बार हाई कमान से उन्हें पद से हटाकर किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का अग्रह किया था, क्योंकि चुनाव में रहते वो हर जगह चुनाव प्रचार में खुद नहीं जा सकते थे। लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन्हें पद पर बने रहने की सलाह दी थी।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.