Home न्यूज़ नामा राजसमंद में देर रात दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन छत गिरी, 4 की मौत

राजसमंद में देर रात दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन छत गिरी, 4 की मौत

by PP Singh
7 views
राजसमंद

राजसमंद में देर रात दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन छत गिरी, 4 की मौत

राजसमंद के नाथद्वारा में देर रात दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिला कलेक्टर समेत तमाम अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। दरअसल रात करीब 11 बजे के आसपास एक सामुदायिक भवन की निर्माणाधीन छत गिर गई। जिसके बाद पूरे इलाके में ख़बर आग की तरह फैल गई। हादसा इतना भयावह था कि जिंदगी और मौत के बीच जद्दोजहद कर रहे लोगों को निकालने के लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। करीब 5 घंटे यानि की रात 11 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान चलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद कई लोगों की जाने बचाई जा सकी।

हादसे में 4 की मौत, 9 लोगों का रेस्क्यू

देर रात हुए इस हादसे में 13 लोगों के दबने की ख़बर मिली। सुबह तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 4 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो चुकी थी। सभी शवों को नाथद्वारा के लालबाग स्थित जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल 9 मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से कई मजदूरों की हालत बेहत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पहले तो जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। लेकिन हालात बिगड़ते देख मौके पर SDRF की टीम को बुलाया गया। तब कहीं जाकर सुबह 4 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया।

कैसे हुआ हादसा ?

स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी दिनों से सामुदायिक भवन का काम चल रहा था और करीब करीब 3 दिन पहले ही सामुदायिक भवन की छत डाली गई थी। उसी छत को चेक करने के लिए 13 मजदूर वहां गए थे। तभी पूरी छत अचानक से भरभराकर गिर गई। ये सभी मजदूर उसी सामुदायिक भवन पर काम कर रहे थे। हादसे की ख़बर सुनते ही जिला कलेक्टर भंवर लाल और एसपी मनीष त्रिपाठी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.