banner
Home न्यूज़ नामा Rajasthan News: बहरोड़ पूरी तरह बंद! 17 दिन से कोर्ट का काम ठप, व्यापारियों और वकीलों का बड़ा कदम

Rajasthan News: बहरोड़ पूरी तरह बंद! 17 दिन से कोर्ट का काम ठप, व्यापारियों और वकीलों का बड़ा कदम

by PP Singh
42 views
A+A-
Reset
Rajasthan News

Rajasthan News: डीजे कोर्ट की मांग पर आज बहरोड़ को कराया बंद। 17 दिनों से वकील कर रहे हैं कार्य बहिष्कार, स्टांप और रजिस्ट्री का काम भी पड़ा ठप।

लोकल पत्रकार। बहरोड़ में जिला एवं सत्र न्यायालय (डीजे कोर्ट) की स्थापना की मांग को लेकर शुक्रवार को शहर में पूर्ण बंद कराया। बार संघ के सदस्य पिछले 17 दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं, जिसके चलते न्यायालय में किसी भी मामले की पैरवी नहीं हो रही है।

गुरुवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने नए कोर्ट परिसर का दौरा किया और बहरोड़ अभिभाषक संघ के कार्य बहिष्कार और क्रमिक अनशन को अपना समर्थन दिया। बता दें कि प्रदेश सरकार ने बजट में कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने की घोषणा की थी। बार संघ की मांग है कि बहरोड़ में डीजे कोर्ट खोला जाए और इसका मुख्यालय यहीं स्थापित किया जाए।
13 दिन से बंद है डीड राइडर्स का काम

बहरोड़ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष नरपल यादव ने बताया- स्टांप विक्रेता, डीड राइटर और टाइपिस्ट ने 13 दिन पहले से ही काम बंद कर दिया है। इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है, और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री, शपथ पत्र और बिजली फाइलें तैयार नहीं हो पा रही हैं, जिससे लोगों को स्टांप के लिए अन्य तहसीलों का रुख करना पड़ रहा है। यह स्थिति नागरिकों के लिए आर्थिक, शारीरिक और मानसिक कष्ट का कारण बन रही है।

आज बहरोड़ बंद का ऐलान हिंदू जागरण मंच, व्यापार महासंघ, अलवर रोड व्यापार मंडल, ट्रक यूनियन, लायंस क्लब रॉयल, मॉडर्न सोशल सर्विस क्लब फेडरेशन और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने किया है। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा। वकीलों ने जो दुकान खुली थी उन्हें बंद भी करवाया।

राजस्थान विधानसभा में घमासान! Govind Singh Dotasra पर गिरी गाज, क्या जाएगी विधायकी?

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.