Home न्यूज़ नामा BJP सदस्यता अभियान: CM का मिस कॉल और बन गये पार्टी के सदस्य…

BJP सदस्यता अभियान: CM का मिस कॉल और बन गये पार्टी के सदस्य…

by PP Singh
103 views

BJP सदस्यता अभियान: CM का मिस कॉल और बन गये पार्टी के सदस्य…

सब हैडिंग 1 करोड़ सदस्य बनाने लक्ष्य के साथ बीजेपी के सदस्यता अभियान

प्रदेश में 1 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अभियान को लॉन्च किया। बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीएम भजनलाल शर्मा को सदस्यता का कार्ड सौंपा। प्रदेश में इस समय बीजेपी के करीब 1.30 करोड़ सदस्य है। वहीं इस बार 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य राजस्थान को दिया गया हैं। बीजेपी का अभियान साल 2014 में शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश में करीब 83 लाख सदस्य बने थे। लेकिन साल 2020 में कोरोना के चलते नया सदस्यता अभियान शुरू नहीं किया जा सका, बल्कि पुराने सदस्यता अभियान को ही एक्सटेंड कर दिया गया। उसमें करीब 53 लाख नए सदस्य बने।

हर 6 साल में लेनी होती है सदस्यता –

दरअसल, बीजेपी में किसी भी व्यक्ति की स्थायी सदस्यता नहीं होती है। हर व्यक्ति को 6 साल के लिए पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। ऐसे में वर्तमान में प्रदेश में बीजेपी के 1.30 करोड़ सदस्य हैं।

हम राजनीति देश विकास के लिए करते हैं –

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा- हमें घर-घर जाकर सदस्य बनाने हैं। लोगों को पार्टी की रीति-नीति समझानी है। हो सकता है लोग सदस्य बनने से मना करें। लेकिन हमें किसी से भी उलझना नहीं है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि आज जो हमारा विरोधी है, हम ऐसा काम करें कि कल वह हमारा समर्थक बन जाए। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जब चुनाव हो जाते हैं, उसके बाद हम राजनीति नहीं करते। हमारा पूरा ध्यान सिर्फ विकास पर होता है। पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना की है, हम उससे जुड़कर आगे कार्य करेंगे। इसी मकसद से लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ें, हमारी नीतियों को समझाकर पार्टी से जोड़े।

नए जिलों पर फैसला 15 दिन बाद, छोटे जिले होंगे मर्ज!

अंत्योदय – सुशासन हमारी नीति – सीएम

सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ये अवसर ऐसा होता है जब हम अपनी पार्टी को विकसित करने का काम करते हैं। गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया है। कल मोदी जी और अमित शाह जी ने सदस्यता ली। अंत्योदय- सुशासन करना हमारे वरिष्ठ नेताओं का मकसद रहा है। उनका जो विचार रहा वो ही आगे बढ़ाना है। बेटी बचाओ, स्वछता अभियान, ये सब अभियान जो चलाये हैं, ये हमारे संस्कार हैं। राष्ट्र को लेकर हमारी राजनीति होती है। युवा, महिला, मज़दूर आगे बढ़ेगा तो हमारा देश आगे बढ़ेगा, ये हमारे पीएम मोदी जी का सोचना है।

‘सबका साथ सबका विश्वास’ ये हमारा सोचना है। हमारे संगठन का निर्माण दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे लोगों ने किया और उन्होंने संगठन को आगे बढ़ाया। जनता को भी हमारी पार्टी से उम्मीदें हैं। इसलिए हमें भी जनता की संवेदना से जुड़ा होना चाहिए।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.