banner
Home न्यूज़ नामा JK Lon Hospital में बच्चों के दिल के ऑपरेशन की सुविधा

JK Lon Hospital में बच्चों के दिल के ऑपरेशन की सुविधा

by PP Singh
113 views
A+A-
Reset
JK Lon Hospital

JK Lon Hospital में बच्चों के दिल के ऑपरेशन की सुविधा

JK Lon Hospital में बच्चों के दिल का ऑपरेशन
अगले साल फरवरी तक यूनिट शुरू करने की तैयारी
कैथलैब, आईसीयू वार्ड समेत तमाम सुविधाएं होंगी

जयपुर के सरकारी अस्पताल, जेके लोन में फरवरी 2025 तक बच्चों के दिल की सर्जरी के लिए एक नई CTVS (Cardiothoracic Vascular Surgery) यूनिट शुरू की जाएगी। इस यूनिट के शुरू होने से बच्चों को दिल से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अब SMS हॉस्पिटल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले बच्चों के दिल के ऑपरेशन SMS हॉस्पिटल में किए जाते थे, लेकिन अब यह सुविधा जेके लोन हॉस्पिटल में उपलब्ध होगी।

जेके लोन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. कैलाश मीणा ने बताया कि पिछले डेढ़-दो साल से इस यूनिट को शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के समय इस यूनिट के लिए प्रस्ताव भेजा गया था और मौजूदा सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। इसके बाद इस यूनिट के निर्माण का काम शुरू हुआ। यूनिट में लगभग 30 बेड का जनरल और आईसीयू वार्ड होगा। इसके साथ ही कैथलैब भी स्थापित की जा चुकी है, जहां बच्चों का इलाज किया जाएगा। जल्द ही सर्जरी के लिए आवश्यक अन्य उपकरण भी लाए जाएंगे।

अधीक्षक डॉ. मीणा ने यह भी बताया कि यूनिट को बनाने का काम तेजी से चल रहा है, और कॉन्ट्रेक्टर को जनवरी 2025 के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उम्मीद है कि फरवरी मध्य या अंत तक यह यूनिट पूरी तरह से चालू हो जाएगी, ताकि बच्चों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों का रुख न करना पड़े।

5 फीसदी बच्चों में मिलती है जन्मजात दिल की बीमारी

डॉक्टरों के अनुसार, भारत में लगभग 3 से 5 फीसदी बच्चों को जन्मजात दिल की बीमारियां होती हैं। इनमें सबसे आम समस्या दिल में छेद होती है। इसके अलावा, कुछ बच्चों में जन्म से ही दिल की धड़कन कम होने की समस्या भी सामने आती है। इस स्थिति में बच्चों को तुरंत सर्जरी की आवश्यकता होती है।

कैथलैब से एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा

नई कैथलैब के बन जाने से अब बच्चों की एंजियोग्राफी और जरूरत पड़ने पर एंजियोप्लास्टी भी की जा सकेगी। वर्तमान में बच्चों की 2-डी इको जांच जेके लोन में की जाती है, लेकिन यह सिर्फ एक डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान होती है। जब यह यूनिट शुरू हो जाएगी, तो डॉक्टरों की उपलब्धता के कारण 2-डी इको की जांच 24 घंटे की जा सकेगी।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.