Home न्यूज़ नामा NEET Parer leak case के विरोध में विधायक ने किया ट्रेन रोकने का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में

NEET Parer leak case के विरोध में विधायक ने किया ट्रेन रोकने का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में

by PP Singh
14 views
NEET Parer leak case

NEET Parer leak case के विरोध में विधायक ने किया ट्रेन रोकने का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में

NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने यहाँ ट्रेन को रोकने की भी कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन के सामने आये यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता को हटाया और मौके से ही हिरासत में लिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस को दिया चकमा, ट्रेन में ही बैठकर पहुँचे गांधीनगर रेलवे स्टेशन

नीट को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी। इसलिए गांधीनगर स्टेशन और उसके आसपास पुलिस का जाप्ता तैनात था। ऐसे में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पहले ही जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गये और जिस ट्रेन को रोकना था, उसी में सवार होकर गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुँचे।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता को लिया हिरासत में

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने जैसे ही ट्रेन से निकलकर ट्रेन के सामने आने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि नीट हो या UGC नेट दोनों में धांधलेबाजी की है, लेकिन NDA सरकार आम जानता की आवाज़ सुनना नहीं चाहती।

Rahul Gandhi के ‘हिंदू’ बयान पर सियासी संग्राम, सड़क पर उतरा संत समाज

अगर आपको ये न्यूज़ पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें. localpatrakar.com को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.