Home न्यूज़ नामा Rajasthan News: खेतड़ी कॉपर खदान हादसा, 14 फंसे लोगों को निकाला बाहर, एक अधिकारी की मौत

Rajasthan News: खेतड़ी कॉपर खदान हादसा, 14 फंसे लोगों को निकाला बाहर, एक अधिकारी की मौत

by PP Singh
226 views
Rajasthan News

Rajasthan News: खेतड़ी कॉपर खदान हादसा, 14 फंसे लोगों को निकाला बाहर, एक अधिकारी की मौत

Rajasthan News Hindi: राजस्थान के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान में हुए हादसे ने एक वक्त के लिए पूरे राजस्थान को हिला दिया था। अचानक लिफ्ट की चेन टूटने से अधिकारियों समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था। क्योंकि उस लिफ्ट में 15 लोग सवार थे। जिनमें कोलकाता से आई विजिलेंस टीम के अधिकारी और कई कर्मचारी भी शामिल थे। कोलिहान खदान की गहराई कई सौ फीट थी। लिफ्ट की चेन टूटने से सभी 15 अधिकारी 1875 फीट नीचे गहराई में फंस गए थे।

कैसे और कब हुआ हादसा

खेतड़ी में मौजूद हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड यानि की HCL की कोलिहान खदान में 13 मई को निरीक्षण का काम चल रहा था। विजिलेंस की टीम मंगलवार को जब खदान का निरीक्षण करके शाम 8 बजे वापस लौट रही थी। तभी जमीन के 1875 फीट नीचे खदान में लगी लिफ्ट की चेन अचानक टूट गई। जिसकी वजह से विजिलेंस के 15 अधिकारी खदान में फंस गए। लिफ्ट टूटने की ख़बर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हादसे की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई और फिर उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया।

15 घंटे लड़ी जिंदगी की जंग

हादसे की ख़बर मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हादसे की जगह पर एंबुलेंस और डॉक्टर्स की टीम को बुलाया गया। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। 1875 फीट गहराई से रेस्क्यू करने में टीमों के पसीने छूट गए। ये रेस्क्यू ऑपरेशन 15 घंटे से ज्यादा वक्त तक चला। रात भर अधिकारी इतनी गहराई में फंसे रहे। फंसे लोगों में KCC के अधिकारी भी शामिल थे। जिसमें ईकाई प्रमुख, मुख्य विजिलेंस अधिकारी उपेंद्र पांडे, कोलिहान खदान के उप महाप्रबंधक भी मौजूद थे। घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को सफलता हाथ लगी।

1 अधिकारी की मौत, 14 निकले सुरक्षित

15 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक चले रेस्क्यू के दौरान टीम की प्राथमिकता थी कि कोई भी जनहानि ना हो। लेकिन ऐसा ना हो सका। घंटों की मशक्कत के बाद सभी 15 अधिकारियों को बाहर निकाला गया। लेकिन इस दौरान एक अधिकारी की मौत हो गई। मुख्य विजिलेंस अधिकारी उपेंद्र पांडे जिंदगी की जंग हार गए। हालांकि रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस तब ली। जब बाकि 14 अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें से कुछ अधिकारियों को मामूली चोटें लगी थी तो कुछ अधिकारियों की हालत गंभीर थी। जिन्हे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

सेफ्टी मैनेजमेंट पर सवाल

हिंदुस्तान की जानी मानी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिडेट खदान में हुए हादसे ने सबके दिलों में डर बैठा दिया। जैसा अक्सर लोगों ने फिल्मों में देखा उससे अंदाजा लगाते हुए। लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फिल्मी स्टाइल में हुए हादसे में अचानक लिफ्ट की चेन का टूटना और फिर 15 लोगों का कई सौ मीटर गहराई में फंस जाना। जिंदगी और मौत के बीच झूलती 15 लोगों की जान फंसी हुई थी। जो सेफ्टी मैनेजमेंट पर कई सवाल खड़े कर रही थी। आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन था। अपनी जान जोखिम में डालकर इतनी गहराई में जाने वालों की सुरक्षा के लिए क्या सेफ्टी मेजरमेंट और मैनेजमेंट किए गए थे। क्यों प्लान बी तैयार नहीं किया गया। अचानक से कैसे लिफ्ट के चेन टूट सकती है। ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है।

Rajasthan News: राजस्थान में मानव अंगों को खरीदने और बेचने के मामले में 2 डॉक्टर गिरफ्तार

हादसे की जांच के आदेश

हादसे की गंभीरता को देखते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ माइन्स सेफ्टी ने जांच के आदेश दे दिए। हादसे के हर पहलू की जांच के लिए टीम का गठन किया। जिसमें उच्च अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये जांच टीम एक सप्ताह के अंदर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पेश करेगी। DGMS यानि की डायरेक्टर जनरल ऑफ माइन्स सेफ्टी ने साफ कर दिया है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कर्मचारियों पर एक्शन लिया जाएगा और भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना घटे उसके लिए सेफ्टी मेजरमेंट को और सख्त किया जाएगा।

हमें उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल से अच्छी जानकारी मिली होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.