banner
Home न्यूज़ नामा Republic Day 2025: सोणो राजस्थान की झांकी से सजेगा कर्तव्य पथ, देखेगी दुनिया!

Republic Day 2025: सोणो राजस्थान की झांकी से सजेगा कर्तव्य पथ, देखेगी दुनिया!

by PP Singh
135 views
A+A-
Reset
Republic Day 2025

Republic Day 2025: सोणो राजस्थान की झांकी से सजेगा कर्तव्य पथ, देखेगी दुनिया!

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार। 26 जनवरी 1950 ये वो ऐतिहासिक दिन था। जब भारत में संविधान को लागू किया गया था। जिसके बाद से भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया था। इस दिन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपो की सलामी के साथ झंडा फहरा कर भारत को पूर्ण रूप से गणतंत्र घोषित किया गया था। उसके बाद से हर साल गणतंत्र दिवस मनाने की परंपरा रही है। इस दिन देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक झांकियों के जरिए दिखाई जाती है। जिनमें अलग-अलग राज्यों की झांकियां शामिल होती है।

इस बार सोणो राजस्थान की थीम पर राजस्थान की झांकी सजाई जाएगी। भारत पर्व 2025 में इस बार राजस्थान की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। राजस्थान की झांकी में समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास की झलक देखने को मिलेगी। 40 फीट लंबे ट्रोल पर ‘विरासत और विकास’ की झलक झांकी में दिखाई देगी। झांकी के स्टार्टिंग में तीज माता की सवारी का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। तो वहीं शाही हाथी, ऊंट और सजी हुई पालकियां शामिल होंगी। इसके साथ ही शेखावाटी की हवेलियां और एलईडी वॉल के जरिए राजस्थान में सौर ऊर्जा के बढ़ते प्रयोग और रेगिस्तान में अनार की खेती को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत पर्व’ में ‘सोणो राजस्थान’ की झलक दिखाई देगी

Ajab Gajab: कुप्रथा की जकड़ में राजस्थान का ये समाज: बचपन छिनकर बनती हैं मासूम बच्चियां मां!

राजस्थान की झांकी में क्या कुछ रहेगा खास?

  • त्रिपोलिया गेट से निकलने वाली तीज की सवारी की झलक
  • शेखावटी की हवेलियां और झरोखे दिखाई देंगे।
  • कला, संस्कृति और विरासत का अद्भुत संगम होगा
  • इस बार 40 फीट की झांकी बनाई जाएगी
  • दिल्ली में 23 से 31 जनवरी आयोजित हो रहा ‘भारत पर्व’
  • सौर ऊर्जा और अनार की खेती को किया जाएगा झांकी में प्रदर्शित

 रिश्तों में दूरियां क्यों बढ़ रही हैं? एक समाधान जो हर घर को जोड़ सकता है

अब आपको बताते हैं कि इस झांकी जिम्मेदारी किसे सौंपी है। दरअसल झांकी के निर्माण की जिम्मेदारी राजस्थान ललित कला अकादमी को सौंपी गई है। जिसके सचिव डॉ. रजनीश हर्ष और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है। आपको बता दें कि कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए 36 राज्यों ने आवेदन किया था। जिसमें 15 राज्यों को सिलेक्ट किया गया। ‘सोणो राजस्थान’ की थीम पर पूरा फोकस किया गया है। इसके अलावा झांकी पर बड़ी साइज की LED भी लगाई जाएगी। रेगिस्तान में हरियाली को भी झांकी में दर्शाया जाएगा। साथ ही बाड़मेर में सोलर पार्क के डवलेपमेंट को भी दिखाया जाएगा। पूरी झांकी में कला, संस्कृति और विरासत की खूबसूरती नजर आएगी। पिछले साल घूमर को झांकी के फ्रंट में दर्शाया गया था। उसके बाद मीरा बाई, रेगिस्तान का जहाज ऊंट, महिला उद्यमी साथ नजर आए थे। हर बार की तरह राजस्थान की झांकी को डिफ्रेंट थीम के साथ सजाया जाएगा।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.