Home न्यूज़ नामा राजस्थान विधानसभा से जुड़ा अजीब इत्तेफाक!

राजस्थान विधानसभा से जुड़ा अजीब इत्तेफाक!

by PP Singh
44 views
A+A-
Reset
राजस्थान विधानसभा

राजस्थान विधानसभा से जुड़ा अजीब इत्तेफाक!

राजस्थान विधानसभा से जुड़ी कई भूतिया कहानियां आपने सुनी होगी। कोई इसे इत्तेफाक कहता है तो कोई इसे शापित कहता है। लेकिन पिछले कई सालों के आंकड़ों को देखे तो आप भी यही कहेंगे कि ये कोई श्राप जैसा है। सालों साल बदले लेकिन हालात नहीं बदले। करीब 10 से ज्यादा सालों से राजस्थान विधानसभा के साथ अनहोनी पर अनहोनी हो रही है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार ये हो क्या रहा है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुड़ा ये अजीब इत्तेफाक है कि इतने सालों बाद भी राजस्थान की कभी एकसाथ 200 सीटों पर मतदान नहीं हुए। जिसकी सबसे बड़ी वजह विधायकों की संख्या कभी पूरी नहीं हुई। कभी किसी विधायक का निधन हो जाता है। कभी किसी को जेल हो जाती है, कभी लोकसभा जीतने की वजह से संख्या पूरी नहीं हो पाती। साल 2013 विधानसभा चुनाव से लेकर साल 2023 तक कभी भी 200 सीटों पर चुनाव नहीं हुए। चाहे 2013 हो या फिर 2018 या बीता साल 2023 हो।

इस बार भी यही संयोग हो रहा है। अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस MLA जुबेर खान का इंतकाल हो गया। शनिवार सुबह 5:50बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम को हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जुबेर खान डेढ़ साल से बीमार थे। एक साल पहले लिवर ट्रांसप्लांट कराया था। लोकसभा के चुनाव में अधिक भाग-दौड़ से तकलीफ बढ़ गई थी। उसके बाद तबीयत बिगड़ती ही चली गई। करीब 15 दिन पहले डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। उसके बाद बीच-बीच में जयपुर ले जाकर इलाज कराया गया और आखिर में जिंदगी की जंग लड़ते लड़ते जुबेर खान का निधन हो गया।

banner

यह भी पढ़े: सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश, पत्थरबाजों का इलाज क्या ?

प्रदेश में बीते करीब डेढ़ महीने में दो विधायकों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 8 अगस्त को सलूंबर से बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन हुआ था। रामगढ़ विधायक के निधन के बाद अब खाली विधानसभा सीटों की संख्या 7 हो गई है। इनमें 5 सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई थीं। ऐसे में विधानसभा में पूरे 200 विधायक एक साथ सदन में नहीं बैठने का संयोग इस बार भी जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

banner
banner

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.