Top Powerful Countries: भारत की गिरती रैंकिंग! क्या विश्वगुरु बनने का सपना टूट गया?
ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार: भारत को किसकी लगी नजर… क्या अब भारत शक्तिशाली देश नहीं रहा… क्या भारत की धाक अब वैसी नहीं रही। जैसे कभी पहली थी। ऐसा क्या हुआ कि भारत टॉप पावरफुल कंट्रीज की लिस्ट से बाहर हो गया..आपके सभी सवालों के जवाब देंगे इस रिपोर्ट में…।।
नरेंद्र मोदी जब भारत के प्रधानमंत्री बने थे। तब से लेकर अबतक विदेशों में भारत की छवि में काफी सुधार हुआ है। हालांकि भारत अब भी सोने की चिडियां तो नहीं बन पाया। लेकिन विदेशी लोगों की नजरों में भारत…अपनी इमेज क्रिएट करने और बिल्ड करने में जरूर कामयाब हुआ है। इतना ही पीएम मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में टॉप पर काबिज भी रहे। बावजूद इसके भारत को फोर्ब्स ने टॉप 10 पावरफुल कंट्रीज की लिस्ट से क्यों बाहर कर दिया। ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स ने हालही में दुनिया के शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी की। जिसमें भारत का सैन्य ताकत में चौथा स्थान था। इतना ही नहीं जनसंख्या के लिहाज से भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश है। इकोनॉमी की बात करें तो भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक है। बावजूद इसके भारत को इस लिस्ट में जगह क्यों नहीं मिली।
ये है दुनिया के 10 शक्तिशाली देश, भारत को नहीं मिली जगह
◆ फोर्ब्स ने जारी की सूची #Forbes | @Forbes | 10 Powerful Countries | Forbes | pic.twitter.com/i9hWO9MGOZ
— News24 (@news24tvchannel) February 3, 2025
–
दरअसल इस लिस्ट को तैयार करने के पीछे कई पैमाने होते हैं। मसलन देश के नेता..आर्थिक प्रभाव…राजनीतिक प्रभाव… मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन… और सैन्य ताकत। फोर्ब्स ने अपनी रैंकिंग लिस्ट में इनके अलावा भी कई मानकों पर आधारित होती है। इस लिस्ट में अमेरिका हमेशा की तरह पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर चीन, तीसरे पर रूस..चौथे पर यूके, 5वें पर जर्मनी, छठे नंबर पर द.कोरिया, 7वें नंबर पर फ्रांस, 8वें नंबर जापान और 9वें नंबर पर सऊदी अरब और 10वें नंबर पर इजरायल शामिल है। जबकि भारत को फोर्ब्स ने 12 स्थान पर रखा है और 11वें नंबर पर यूएई को जगह मिली है।
वहीं इस पॉजिशन के लिए विपक्ष… केंद्र में बीजेपी की सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है। विपक्ष का कहना है कि बीजेपी के नेता सिर्फ जुम्लेबाजी करते हैं जबकि हकीकत कुछ और ही है। विपक्षा का कहना है कि बीजेपी वाले कहते हैं कि दुनिया के बड़े देश…भारत से सलाह लेते हैं..जबकि इस लिस्ट में सलाह लेने वाले देश अब भारत से आगे निकल चुके हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हम विश्वगुरु कैसे बनेंगे… ये ख्वाब हर कंट्री का होता है। उस देश में रहने वाले हर नागरिक का होता है..कि उसका देश दुनिया के ताकतवर देशों में टॉप पर हो…या फिर टॉप 10 में शामिल तो जरूर हो…। क्या हम गिरती रैंकिंग से विश्वगुरु बन पाएंगे..क्या हम बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से विश्वगुरु बन पाएंगे..जबतक ये मुद्दे भारत की लिस्ट से बाहर नहीं होंगे..तबतक हम भी उस लिस्ट में शुमार नहीं हो पाएंगे।
🚨 HC का बड़ा फैसला: अब लिव-इन कपल्स को करना होगा रजिस्ट्रेशन! जानें पूरी डिटेल्स 🏡⚖️
Maha Kumbh का पहला IITian BaBa! उनके जीवन के राज़ खोलने वाली जानकारी
(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, Instagram, Twitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)