banner
Home राजनीति BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में वसुंधरा का नाम भी शामिल, ओम बिरला – माथुर और बंसल का नाम भी चर्चा में

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में वसुंधरा का नाम भी शामिल, ओम बिरला – माथुर और बंसल का नाम भी चर्चा में

by PP Singh
163 views
A+A-
Reset
BJP

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में वसुंधरा का नाम भी शामिल, ओम बिरला – माथुर और बंसल का नाम भी चर्चा में

लोकसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनाव लड़ने और जीतने के बाद कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर अब भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन राजनीतिक चर्चाओं के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर राजस्थान की तरफ सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान से हो सकता है। इसके लिए राजस्थान की पृष्ठभूमि से कुछ युवा और कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम पर चर्चाएं जोरों पर हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे हो सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष !

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वसुंधरा राजे का नाम चर्चाओं में आना काफी चौंकाने वाला है। इसकी एक वजह यह भी है कि पिछले दिनों राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने वसुंधरा राजे को चुनाव से बिल्कुल अलग रखा था। साथ ही राजस्थान में भाजपा की जीत होने के बाद वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का पद भी नहीं दिया गया। यही नहीं लोकसभा चुनाव में लगातार पांच बार सांसद बने वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह को कभी भी मोदी ने अपनी सरकार में मंत्री नहीं बनाया। वसुंधरा राजे फिलहाल भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर हैं। लेकिन इस बार अगर आरएसएस की चली तो वसुंधरा राजे का नाम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आगे जा सकता है।

ये भी देखे :-  अब Chandrababu Naidu और नीतीश कुमार ही चलाएंगे Modi की सरकार…विपक्ष के दावे होंगे फेल..!

ओम माथुर का नाम भी चर्चाओं में

राज्यसभा से पूर्व सांसद ओम माथुर का नाम भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चर्चाओं में है। ओम माथुर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। साथ ही पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खास हैं। यही नहीं ओम माथुर ने गुजरात, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी काम किया है। ऐसे में राजस्थान की पृष्ठभूमि से निकलकर केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचने वाले ओम माथुर को भी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सुनील बंसल भी बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष!

भाजपा के युवा नेता और राजस्थान के पृष्ठभूमि से आने वाले सुनील बंसल भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। सुनील बंसल फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इससे पहले सुनील बंसल एमपी में प्रदेश प्रभारी के तौर पर बेहतरीन काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनाने में भी सुनील बंसल की अहम भूमिका रही थी। राजस्थान में सुनील बंसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री के पद पर भी काम कर चुके हैं।

ओम बिरला भी बनाए जा सकते हैं अध्यक्ष

पूर्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का भी नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चर्चा में बना हुआ है। लोकसभा चुनाव में कोटा बूंदी सीट से हाल ही में जीत दर्ज करने वाले ओम बिरला को भी भाजपा यह जिम्मेदारी दे सकता है। बतौर लोकसभा स्पीकर रहते हुए ओम बिरला का कार्यकाल काफी शानदार रहा। ऐसे में चर्चाओं के बीच में ओम बिरला का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है।

ये भी देखे :- Jaipur में पलायन पर मजबूर हिंदू..! पोस्टर लगाकर लोगों से अपील, गैर हिंदू को ना बेचें मकान

आशा है आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी।
इस लेख को शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.