Home न्यूज़ नामा क्यों भारतीयों पर फिदा है पाकिस्तानी लड़कियां ? कहीं निकाह तो नहीं है ना’पाक’ साजिश ?

क्यों भारतीयों पर फिदा है पाकिस्तानी लड़कियां ? कहीं निकाह तो नहीं है ना’पाक’ साजिश ?

by PP Singh
40 views

क्यों भारतीयों पर फिदा है पाकिस्तानी लड़कियां ? कहीं निकाह तो नहीं है ना’पाक’ साजिश ?

हिंदुस्तान का बच्चा बच्चा जानता है कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन अगर कोई देश है तो वो है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान। जहां ना सिर्फ आतंक के आका मौजूद हैं..बल्कि हर दहशतगर्द का कनेक्शन.. जो नापाक इरादे रखता है उसके ताल्लुक भी पाकिस्तान से ही है। पाकिस्तान ना जाने कितनी मर्तबा हिंदुस्तान में घुसने की कोशिश कर चुका है। लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ती है। वो हर बार हिंदुस्तान में दहशत फैलाने के लिए नए नए षड्यंत्र और परपंच रचता रहा है। कभी बॉर्डर के रास्ते तो कभी ड्रोन के जरिए। बावजूद इसके कुछ पाकिस्तानी लोग भारत की तरक्की और क्रिकेटर्स से लेकर आम भारतीयों को पसंद करते हैं। यूं कहें कि कुछ लोग तो भारत में आकर बसना भी चाहते हैं तो गलत नहीं होगा। क्योंकि ऐसा ही हुआ है। हालही के कुछ सालों में..।।

सीमा हैदर ने लांघी ‘सरहद’

साल 2023 के मई महीने में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को कौन नहीं जानता है। ये वो वक्त था जब सीमा हैदर की हर और चर्चा थी। क्या पाकिस्तान और क्या हिंदुस्तान सीमा हैदर सनसनी बन चुकी थी। अपने 4 बच्चों को छोड़कर कोई प्यार के लिए सीमा लांघता है। लेकिन सीमा हैदर ने वो सब किया। उसने अपने मुल्क की सीमा ही नहीं लांघी बल्कि हिंदुस्तान में आकर वो सचिन नाम के शख्स के साथ उसकी अर्धांग्नि बनकर रहने लगी। आज सीमा हैदर और सचिन दोनों नोएडा में रह रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर को अबतक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। बावजूद इसके वो हिंदुस्तान में रहकर गुजर बसर कर रही है।

अब मेहविश ने मारी एंट्री

सीमा हैदर को जैसे तैसे हिंदुस्तान ने कबूल कर लिया हो। लेकिन अब वो किसी और पाकिस्तानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसा हमने कई वीडियो और पब्लिक रिएक्शन में सुना और देखा भी है। सीमा हैदर के वक्त भी जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे। उसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा। लेकिन एक और पाकिस्तानी लड़की है जिसने हैदर की तरह ही सीमा लांघी है। जिसका नाम है मेहविश। जिसका राजस्थान से कनेक्शन निकला है। ऐसा नहीं है कि वो या उसके वालिद राजस्थानी थे। बल्कि उसने राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर के रहने वाले रहमान से निकाह किया है। हालांकि इस शादी पर बहुत लोगों ने ऐतराज जताया है।

शादीशुदा मेहविश कैसे आई हिंदुस्तान ?

हर कोई जानना चाहता है कि अपने दो बच्चों को छोड़कर और अपने पति से तलाक होने के बाद मेहविश हिंदुस्तान आई है। मेहविश 45 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। पाकिस्तानी मेहविश को उसके पेरेंट्स लाहौर से वाघा बॉर्डर तक उसे छोड़ने आए। वहां से उसने हिंदुस्तान की सरजमीं पर कदम रखा। एक सोशल मीडिया एप के जरिए मेहविश और रहमान की दोस्ती हुई और वक्त गुजरने के बाद दोनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शादी भी कर ली। फिर सऊदी अरब जाकर मक्का में निकाह कर लिया। दोनों ने शादी के बाद एक रील सोशल मीडिया पर शेयर भी की।

क्या मौके की तलाश में है मेहविश ?

45 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर मेहविश का भारत आना कोई साजिश है या फिर सच में वो प्यार के लिए सरहद पार करके आई है। ये सवाल हर किसी की जुबां पर है। सीमा हैदर के बाद मेहविश वो दूसरी लड़की है जो अपने बच्चे अपने शोहर और परिवार को छोड़कर हिंदुस्तान आई है। लोगों का कहना है कि ये पाकिस्तान की नापाक चाल है। वो धीरे-धीरे अपने जासूस भारत में घुसा रहा है। अगर ऐसा है तो वाकई में ये आपके और हमारे लिए ही नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी के लिए सोचने वाली बात है। हालांकि वो कानूनी तरीके से 45 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। लेकिन अब वो भारत आने के बाद यहीं की नागरिकता चाहती है और हिंदुस्तान में ही बाकि जिंदगी बिताना चाहती है।

रहमान की पहली पत्नी के संगीन आरोप

जिस रहमान के लिए मेहविश ने दुश्मन देश की जमीं पर कदम रखा है। उसकी पहले वाली पत्नी ने मेहविश की एंट्री पर सवाल खड़े किए हैं। उसका कहना है कि मेहविश मौके की तलाश में है। वो किसी षड्यंत्र का हिस्सा है। वो पाकिस्तान से है इसलिए वो जासूस भी हो सकती है। उसने सरकार और पुलिस से गुजारिश की है कि उसे भारत की नागरिकता नहीं देनी चाहिए। लोगों की माने तो उनका भी यही कहना है कि ऐसे तो पाकिस्तान हर दूसरी लड़की हिंदुस्तान में आकर बसने लग जाएगी। जो भारतीयों की सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है।

शादी या साजिश, ऐसे कैसे मिलेगी नागरिकता ?

पहले सीमा हैदर और फिर जावरिया खानम और अब मेहविश का पाकिस्तान से भारत में आना और नागरिकता की डिमांड करना कितना जायज है। ये फैसला सरकार और हिंदुस्तान की अदालत को करना है। लेकिन हिंदुस्तान की आवाम के जेहन में उठ रहे सवाल अब चिंगारी में तब्दील होने लगे हैं। आखिरकार पाकिस्तानी लड़कियां भारतीय लड़कों से क्यों निकाह कर रही है और क्यों वो भारत की नागरिकता चाहती है। क्या पाकिस्तान में लड़कों की कमी आ चुकी है। क्या पाकिस्तान में अब उन्हे अपना फ्यूचर नजर नहीं आता। हालांकि पाकिस्तान की मौजूदा हालत से दुनिया वाकिफ है। पाकिस्तान में महंगाई से लेकर भूखमरी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अब इसे पाकिस्तानी लड़कियों की मजबूरी कहें या फिर इश्क के लिए सरहद पार करना कहें। लेकिन बैक टू बैक इस तरह के केसेज ने कई सवालिया निशान जरूर खड़े कर दिए है। जिस पर शायद अब सरकार को कोई कड़ा एक्शन लेना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान की फितरत रही है पीठ में खंजर घोंपना, जिसका खामियाजा भी भारत को कई बार चुकाना पड़ा है।

Paris Olympics 2024: आज तीन खिलाडियों का गोल्ड पर रहेगा निशाना, भारत को मिल सकते हैं 3 ‘गोल्ड’,

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.