Home स्पोर्ट्स जगत Women Kabaddi World Cup 2025: भारत में मेगा इवेंट, 15 देशों की टीमें और इतिहास रचने को तैयार हमारी टीम!

Women Kabaddi World Cup 2025: भारत में मेगा इवेंट, 15 देशों की टीमें और इतिहास रचने को तैयार हमारी टीम!

by PP Singh
101 views
Women Kabaddi World Cup 2025

Women Kabaddi World Cup 2025: भारत में मेगा इवेंट, 15 देशों की टीमें और इतिहास रचने को तैयार हमारी टीम!

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार। कबड्डी प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशख़बरी है। भारत में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। 7 मार्च से शुरू होने वाला टूर्नामेंट 12 मार्च तक चलेगा। जिसमें 15 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार और कबड्डी संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। सुरक्षा से लेकर सुविधाओं को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। तो आपको बताते है कि ये टूर्नामेंट भारत के किस राज्य में होगा और कौन कौन से देश की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।

बिहार के नालंदा में बने राजगीर खेल परिसर में विश्व कप महिला कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। जिसमें भारत,नेपाल, पाकिस्तान, पोलैंड, रोमानिया, केन्या, युगांडा, अर्जेंटीना, ईरान, चाइनीज ताइपे, जापान, कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। राजगीर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल है। जहां देश के कौने कौने से पर्यटक आते हैं। आपको बता दें कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्राफी 2024 का भी यहीं आयोजन हुआ था। इस चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा किया था। राजगीर को पहली बार महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला है। इसलिए बिहार सरकार तैयारियों में जुटी है।

राजगीर में खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्लेयर्स के रूकने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नए हॉस्टल को बनाया गया है। साथ ही दर्शकों के लिए भी बेस्ट प्लानिंग की गई है। हर मैच के दौरान 5 हजार दर्शकों की क्षमता रहेगी। बिहार में पहले ही एशियाई महिला हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। अब मार्च में बिहार को फिर से दो बड़े और ऐतिहासिक टूर्नामेंट के आयोजन का जिम्मा मिला है। राजगीर में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है तो पटना में सेपक टकरा का वर्ल्ड कप आयोजित होगा। दोनों मेगा इवेंट के लिए राज्य सरकार ने 21 करोड़ रुपए खर्च के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। बिहार के साथ साथ महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन बहुत ही खास है। आपको बता दें कि इंडिया की महिला कबड्डी टीम ने अबतक चार बार वर्ल्ड कप जीता है। साल 20212, 2013, 2014 और 2016 में भारत ने ये खिताब अपने नाम किया था। अब साल 2025 में फिर एकबार भारत इतिहास रचने को तैयार है।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.