Home न्यूज़ नामा 2025 में राजस्थान में बंपर सरकारी नौकरियां: CET से जुड़ी सभी जानकारी Rajasthan Government Jobs 2025

2025 में राजस्थान में बंपर सरकारी नौकरियां: CET से जुड़ी सभी जानकारी Rajasthan Government Jobs 2025

Rajasthan Job Vacancies 2025

by Vinay Saini
21 views

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए साल 2025 कई बड़ी खुशख़बरियां लेकर आ चुका है। इस साल राजस्थान में बंपर सरकारी नौकरियां आ रही है। बताया जा रहा है कि एक लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो RSMSSB और RPSC की तरफ से आयोजित की जा रही है। कई सरकारी पदों पर भर्तियों को लेकर राजस्थान सरकार एक के बाद एक घोषणाएं कर चुकी हैं। इनमें से कुछ भर्तियों में आवेदन किए जा चुके हैं तो कुछ में अब भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पिछले साल हुई परीक्षा के अब रिजल्ट जारी हो रहे हैं। इनमें से एक परीक्षा हुई थी CET की। समान पात्रता परीक्षा यानि की CET, ग्रेजुएशन लेवल का रिजल्ट जारी हो चुका है। CET ग्रेजुएशन लेवल से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको इस एक वीडियो में देंगे।

Rajasthan Government Jobs 2025

CET ग्रेजुएशन लेवल में 40 परसेंट से ज्यादा नंबर लाने वाले करीब 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। जो अब आगामी 11 भर्तियों के एग्जाम देने के लिए आवेदन कर सकेंगे। CET ग्रेजुएशन लेवल किन-किन भर्ती परीक्षाओं में लागू होगा.. वो आपको बताते हैं।

  • राजस्व मंडल में पटवारी भर्ती
  • राजस्थान पंचायती राज में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती
  • राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कनिष्ठ लेखाकार भर्ती
  • गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमांडर भर्ती
  • जलसंसाधन विभाग में पटवारी भर्ती
  • कोष एवं लेखा विभाग में कनिष्ठ लेखाकार भर्ती
  • राजस्व मंडल में तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती
  • महिला अधिकारिता में पर्यवेक्षक भर्ती
  • समेकित बाल विकास सेवाएं में पर्यवेक्षक भर्ती
  • कारागार विभाग में उप जेलर भर्ती
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-।। भर्ती

राजस्थान में ग्रेजुएशन लेवल के अभ्यर्थियों के लिए साल में एक बार CET परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसकी वैधता पहले एक साल होती थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे बढ़ाकर 3 साल तक करने का फैसला किया। हालांकि ये मौजूदा परीक्षा पर लागू नहीं होगा। लेकिन फ्यूचर में होने वाली CET परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की वैलिडिटी अगले 3 साल तक होगी। यानि की जिन भी स्टूडेंट्स ने मौजूदा CET का एग्जाम क्लियर किया है। उनका स्कोर एक साल तक वैलिड रहेगा। लेकिन जो स्टूडेंट्स अपने मौजूदा स्कोर से खुश नहीं हैं। वो दोबारा भी CET का एग्जाम देकर अपना स्कोर बढ़ा सकते हैं। CET एग्जाम देने के लिए किसी भी तरह की कोई सीमा या पाबंदी नहीं होगी। CET एग्जाम के लिए अभ्यर्थी को एक बार ही रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। ना कि हर बार फीस देने की जरूरत पड़ेगी। CET में आने वाले अंकों के आधार पर आवेदन पत्र भी आमंत्रित किए जाएंगे।

इसबार के CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम की बात करें तो मौजूदा रिजल्ट में 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने सितंबर 2024 में परीक्षा का आयोजन किया था। जिसमें 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया था। लेकिन 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठ पाए थे। जबकि CET सेकेंडरी लेवल के एग्जाम में 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। लेकिन 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हीं एग्जाम दे पाए थे। जिसका रिजल्ट भी बोर्ड की तरफ से जल्द जारी किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.