banner
Home दंत कथाएं Gujarat Unique temple : अनोखा मंदिर जहां होती है ‘चुडैल’ की पूजा

Gujarat Unique temple : अनोखा मंदिर जहां होती है ‘चुडैल’ की पूजा

by Local Patrakar
453 views
A+A-
Reset
Gujarat Unique temple

Gujarat Unique temple :स्थानीय लोग इसे चुड़ैल माता का मंदिर कहते हैं।

हमारे देश भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में आपने देवी देवताओं के कई चर्चित और ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है हमारे देश में ही एक चुडैल की भी पूजा होता है। जी हां, आपको यह बात थोड़ा हैरान जरूर करेगी पर यह सच है। गुजरात के खेड़ा जिले में एक ऐसा ही मंदिर है जहां किसी देवी देवता की नहीं बल्कि एक चुडैल की पूजा की जाती है। स्थानीय लोग इसे चुड़ैल माता का मंदिर कहते हैं। यही नहीं चुड़ैल माता यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूरी भी करती हैं। इसलिए हर दिन यहां भक्तों की भारी भीड़ देाी जा सकती है।

सड़क हादसों के कारण कराया निर्माण

Gujarat Unique temple : इस अनोखे मंदिर का निर्माण 2010 में कराया गया था। स्थानीय लोग बताते हैं कि खेड़ा ज़िले में नेनपुर नाम का गांव है जहां आए दिन कई सड़क हादसे होते थे, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। हर दिन होती सड़क दुर्घटनाओं के पीछे लोगों ने भूत प्रेत का साया समझा और इससे बचने के लिए एक चुड़ैल के मंदिर का निर्माण करा दिया। मंदिर निर्माण के बाद से यहां दुर्घटनाएं नहीं हुई, जिसे लोगों ने मां चुड़ैल का ही चमत्कार माना। यहीं नहीं चुड़ैल माता के मंदि लोग श्रद्धा से आते हैं और अपनी मन्नत मांगते है।

Gujarat Unique temple

मंदिर के पास हर पेड़ पर मिलेंगी साड़ियां

जैसे ही आप खेड़ा ज़िले में नेनपुर गांव में एंट्री करेंगे तो आपको गांव के हर पेड़ों पर कई साड़ियां लटकी दिखाई देंगी। दरअसल, लोगों को मानना है कि चुड़ैलों को निवास पेड़ों पर होता है। ऐसे में चुड़ैल माता से मांगी मन्नत पूरी होने पर यहां के पेड़ों पर चुड़ैल माता के नाम पर साड़ियां भेंट कर दी जाती हैं।

Gujarat Unique temple विधि विधान के साथ होती है पूजा

हमारे देश में पेड़, पौद्ये, पहाड़ और नदियों को भी पूजा जाता है। ऐसे ही गुजरात के खेड़ा ज़िले में नेनपुर गांव में एक चुड़ैल को माता मान कर अन्य देवी देवताओं की जैसे पूजा अर्चना की जाती है। नाम बेशक चुड़ैल है पर इन्हें यहां एक माता के रूप में पूजा जाता है। जो अपने हर भक्त की मनोकामना पूरी करती हैं।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.