banner
Home न्यूज़ नामा Rajasthan News: अब भीषण धूप में तड़प रही हैं हिंगोनिया गौशाला की गौ माता!

Rajasthan News: अब भीषण धूप में तड़प रही हैं हिंगोनिया गौशाला की गौ माता!

by PP Singh
400 views
A+A-
Reset
Rajasthan News

Rajasthan News: अब भीषण धूप में तड़प रही हैं हिंगोनिया गौशाला की गौ माता!

जयपुर की हिंगोनिया गौशाला हमेशा चर्चा में रहती है। कभी यहाँ बारिश की वजह से व्यस्थाएं बिगड़ने से गायों की मौत होने की तस्वीर सामने आती है, तो कभी लम्पी बीमारी की वजह से यहां गौशाला में मौजूद गोवंश पर खतरा मंडराता रहता है। जयपुर की सबसे बड़ी हिंगोनिया गौशाला कांग्रेस की सरकार के समय भी उस समय चर्चित हुई थी जब यहां बारिश की वजह से हजारों गायों की मौत हो गई थी। तब इस गौशाला का संचालन जयपुर नगर निगम के जिम्मे था। इसके बाद भी हिंगोनिया गौशाला में कोई इंतजाम नहीं थे। निगम प्रशासन को इस वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था। हिंगोनिया गौशाला अब एक बार फिर व्यवस्थाओं के कारण चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, भीषण गर्मी में गोवंश को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने यहां कोई कदम नहीं उठाये हैं। इस वजह से यहां गायें तपती धूप में झुलसती दिखाई दे रहीं हैं।

गर्मी में तड़पती गौ माता

पूरे देश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गर्मी से बेहाल इंसान ही नहीं जानवर भी तड़पते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जानवरों को राहत पहुंचाने के लिए देश के सभी चिड़ियाघर और बायोलॉजिकल पार्क में व्यवस्था की गई है, लेकिन जयपुर की सबसे बड़ी हिंगोनिया गौशाला में गौ माता की गर्मी से तड़पती हुई तस्वीरें सामने आई हैं। यहां ना तो गायों को धूप से बचाने के लिए कोई टिन-छप्पर डाले गए हैं और ना ही गर्मी से राहत देने के लिए कोई जलकुंड दिखाई देता है। यहां सिर्फ गर्मी से परेशान धूप में इधर-उधर भटकती गायों की तस्वीर दिखाई देती है। यहां पर रहने वाले लोगों का भी कहना है कि गौशाला प्रशासन गायों की सुरक्षा और गर्मी से बचाने के लिए कोई भी इंतजाम करता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में गौ माता के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार में भी हुआ था हाल बेहाल

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हिंगोनिया गौशाला में लगभग 1 हजार 300 गायें भूख से मरने की कगार पर थी, क्योंकि जयपुर नगर निगम ने यहां छह महीनों तक गोशाला के लिए फंड जारी नहीं किया था। गौशाला में इस तरह की स्थिति हमेशा ही बनी रहती है। जिसका शिकार यह गौ माता आये दिन बनती ही रहतीं हैं। कुछ साल पहले बारिश में अव्यवस्थाओं ने पूरे देश में इस हिंगोनिया गौशाला को चर्चा का विषय बना दिया था। जहां पूरी गौशाला के अंदर कीचड़ में फंसी गाएं लगातार दम तोड़ रहीं थीं। अब इस बार भीषण गर्मी में यह गौ माताएं धूप से तड़पती हुई नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़े :- Lok Sabha Elections 2024 : पीएम मोदी को अब यह 7 दिग्गज देंगे सीधे टक्कर

हमें उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल से अच्छी जानकारी मिली होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.