Home न्यूज़ नामा आधुनिक युग का सबसे बड़ा सवाल बना MH – 370

आधुनिक युग का सबसे बड़ा सवाल बना MH – 370

by PP Singh
164 views
MH - 370

आधुनिक युग का सबसे बड़ा सवाल बना MH – 370

अंधविश्वास को पीछे छोड़ते हुए दुनिया ने साइंस के भरोसे काफी तरक्की कर ली है। सिर्फ चंद्रमा ही नहीं मंगल और अब सूर्य की खोज में भी यान निकल पड़े हैं। विज्ञान ने पाताल से लेकर आकाश गंगा के कई राज भी सबके सामने खोल दिए हैं। ऐसे आधुनिक युग में भी कुछ ऐसी घटना घटित होती हैं, जिसका जवाब मानव और उसके विज्ञान के पास अभी तक नहीं है। ऐसी ही एक घटना घटी थी 2014 में, जब मलेशियाई एयरलाइंस की फ्लाइट ने कुआलालांपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी। ये विमान न तो अपने लक्ष्य तक पहुंचा और न ही इसके क्रैश होने के ही कोई सबूत मिले। विमान में 239 लोगों का क्या हुआ ये आधुनिक दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों में बना हुआ है।

आधुनिक दुनिया का सबसे बड़ा सवाल बना एमएच-370

कुआलालांपुर से 10 साल पहले 8 मार्च को 239 लोगों के साथ विमान ने उड़ान भरी और अचानक मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच-370 दुनिया के नक्शे से गायब हो गया। विमान को खोजने के लिए कई अभियान भी चलाये गए, पर कोई सुराग नहीं मिला। तब से आज तक इसे लेकर कई थ्योरी आईं, किताबें लिखी गईं, डॉक्यूमेंट्री बनीं, लेकिन आज भी विमान में सवार लोगों के परिजनों और बाकी दुनिया के सामने एक सवाल बना हुआ है कि उस दिन आखिर हुआ क्या था? 10 साल से ये आधुनिक दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों में से एक बना हुआ है।

आखिर क्या हुआ था MH – 370 फ्लाइट के साथ?

बीजिंग जाने वाली मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-370 ने 8 मार्च 2014 को सुबह कुआलालंपुर से उड़ान भरी थी। ये एक बोइंग विमान था। जैसे ही विमान ने टेक ऑफ किया उसके थोड़ी देर बाद ही विमान रडार से गायब हो गया। विमान ने जब टेक ऑफ किया तो सब कुछ सामान्य था। फ्लाइट 35,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई थी और विमान अपने रूट पर था, उस दौरान पायलटों ने वियतनाम के एयर ट्रैफिक के साथ बात भी की थी। इसके बाद विमान ने संपर्क स्थापित नहीं किया और तभी अप्रत्याशित तरीके से पश्चिम की ओर मुड़ा और रडार से गायब हो गया।

अभी तक नहीं मिला विमान का ब्लैक बॉक्स

एमएच 370 की खोज के लिए कई अभियान चलाये गये, लेकिन विमान का कुछ पता नहीं चला। पश्चिमी हिंद महासागर में मलबे के कई टुकड़े बहकर तट पर आये। इनमें से कई के एमएच-370 के होने की पुष्टि की गई, लेकिन आज तक विमान की बॉडी और इसका ब्लैक बॉक्स नहीं मिला। इसमें सवार सभी लोगों को मृत मान लिया गया है।

ये भी पढ़े:- Loksabha Election 2024: यह तीन महिलाएं जो लोकसभा में हैं सबसे ज्यादा सक्रिय …

ये भी पढ़े:– ईस्ट और साउथ देंगी BJP को बढ़त, पश्चिम बंगाल में होगा खेला..

अगर आपको ये न्यूज़ पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें. localpatrakar.com को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.