Home राजनीति 2025 में एकसाथ होंगे चुनाव, कांग्रेस का ऐतराज

2025 में एकसाथ होंगे चुनाव, कांग्रेस का ऐतराज

by PP Singh
24 views
चुनाव

2025 में एकसाथ होंगे चुनाव, कांग्रेस का ऐतराज

प्रदेश के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि 2025 में सभी निकायों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। ऐसे में उन 91 निकायों में समय से पहले चुनाव होंगे। जिनका कार्यकाल 2026 तक है। साथ ही खर्रा ने ये भी कहा है कि जयपुर, जोधपुर और कोटा समेत 56 निकायों में चुनाव समय पर होंगे। जबकि जयपुर, जोधपुर एवं कोटा निकाय फिर से एक होंगे। खर्रा के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भरतपुर, बीकानेर, पाली, अलवर और उदयपुर नगर निगम, 16 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में इस साल चुनाव नहीं हो सकेंगे। निकायों का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है। इन निकायों का कार्यकाल 6 माह या उससे ज्यादा बढ़ाकर प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।

राजधानी का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन…लेकिन सब फेल!

खर्रा ने यह भी कहा कि इस साल निकाय चुनाव नहीं कराए जाएंगे। वन स्टेट, वन इलेक्शन की दिशा में काम किया जा रहा है। इसलिए निकायों में एक साथ चुनाव करवाए जाएंगे। वन स्टेट वन इलेक्शन से बड़े पैमाने पर बनाए गए वार्ड मर्ज हो सकते हैं। निकायों का विस्तार किया जाना है, इसके बाद वार्डों का पुनर्गठन किया जाएगा। वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का साफ कहना है कि सरकार केवल वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर 6 महीने प्रशासक लगाकर जनप्रतिनिधियों को घर बैठाना चाहती है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।

क्या भारत-चीन के बीच सीमा विवाद निकट भविष्य में कभी सुलझ पाएगा?

आपको बता दे कि पीएम मोदी ने सबसे पहले वन स्टेट वन इलेक्शन की इच्छा जाहिर की थी। चुनावी खर्च और वक्त की बर्बादी के साथ विकास पर ब्रेक लगने का हवाला देते हुए इस फैसले को तामील में लाने की योजना बनाई गई थी। उसके बाद ही सभी दलों से आग्रह किया गया था। अगर राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन होते हैं तो राजस्थान देश का पहला राज्य होगा। जहां ये इतिहास रचा जाएगा। लेकिन कांग्रेस के तल्ख तेवर को देखते हुए ये साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले दिनों में इस फैसले पर राजनीतिक फसाद जरूर होगा।

व्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.