banner
Home न्यूज़ नामा CP Joshi ने की इस्तीफे की पेशकश, अब सीएम और उनके मंत्रिमंडल की बारी !

CP Joshi ने की इस्तीफे की पेशकश, अब सीएम और उनके मंत्रिमंडल की बारी !

by PP Singh
34 views
A+A-
Reset
CP Joshi

CP Joshi ने की इस्तीफे की पेशकश, अब सीएम और उनके मंत्रिमंडल की बारी !

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद आखिरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष CP Joshi ने अपने इस्तीफा की पेशकश कर दी है। उन्होंने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के अपने पद से इस्तीफा की पेशकश की है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने 5 सीट पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के समीकरण को लेकर भी अपना फीडबैक दिया। माना यह भी जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के फीडबैक के बाद राजस्थान में सरकार के मंत्रिमंडल में फेर बदल भी किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में खराब परफॉर्मेंस रही वज़ह !

लोकसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी की खराब परफॉर्मेंस का अब असर दिखने लगा है। परिणाम के लगभग डेढ़ महीने बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश आलाकमान से कर दी है। बताया जा रहा है कि सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की खराब परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला लिया है, हालांकि अभी तक इस्तीफे की पेशकश के कारणों का अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश 2 दिन पहले ही कर चुके हैं। जोशी पिछले तीन दिन से दिल्ली में हैं और दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्‌डा से मिले भी थे।

विधानसभा के चुनाव के बाद भी स्थिति की की थी पेशकश –

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इससे पहले भी विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे, लेकिन आलाकमान ने उन्हें लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी देते हुए इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया था। उपचुनाव से पहले सीपी जोशी की इस पेशकश को बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि जिस तरह से एक दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की उसके बाद सियासी गलियारों में और भी अलग तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं।

अब सीएम और उनके मंत्रिमंडल की बारी!

राजस्थान में लोकसभा में भाजपा के विपरीत नतीजे के चलते अब सियासी हल चलें तेज हो गई हैं। इसी के चलते सीपी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। अब कायस ये भी लगाए जा रहें हैं कि अब सीएम भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रिमंडल में भी फेरबदल किया जा सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि सीपी जोशी के इस्तीफे की पेशकश के बाद पार्टी के शेष नेतृत्व ने सीएम भजनलाल शर्मा से भी फीडबैक लिया है।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.