Home न्यूज़ नामा नागौर में इंसानियत शर्मसार (Humanity shamed), बेरहम पति की बर्बरता

नागौर में इंसानियत शर्मसार (Humanity shamed), बेरहम पति की बर्बरता

by PP Singh
37 views

नागौर में इंसानियत शर्मसार (Humanity shamed), बेरहम पति की बर्बरता

रहम की भीख मांगती रही… लेकिन बेरहम शख्स ने उसकी एक ना सुनी… वो उसे टॉर्चर करता रहा। बाइक से बांधकर उसे घसीटता रहा… महिला का शरीर लहूलुहान होने लगा। ना जाने कहां कहां चोट आई। बावजूद इसके बाइकसवार शैतान को उस महिला पर तरस नहीं आया। महिला दर्द से तड़पति रही…रिहाई की गुहार लगाती रही। उसके सामने गिड़गिड़ाती रही। लेकिन बेरहम बाइकसवार का दिल नहीं पसीजा।

इंसानियत को शर्मसार करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाइकसवार शख्स ने महिला के पैरों को रस्सी से बांधा हुआ है। वो उस महिला को बाइक से बांधकर गांव में घसीटता है। एक दो मीटर नहीं बल्कि करीब 400 मीटर तक उस शख्स ने महिला को घसीटा। इस दौरान कई लोगों ने इस करतूत को देखा भी। लेकिन किसी ने ऑब्जक्शन नहीं उठाया। किसी ने चू तक नहीं की। आखिर क्यों कोई किसी महिला पर इतनी ज्याददती क्यों कर रहा है। हां एक शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरअसल ये हैवानियत का वीडियो राजस्थान के नागौर जिले का है। ये बाइकसवार शख्स कोई और नहीं इस महिला का पति है। ये कोई मानसिक रूप से परेशान नहीं है। जो ऐसी हरकत कर रहा है। इस बेरहम पति ने पूरे होशोहवास में इस वारदात को अंजाम दिया है। अपनी पत्नी के जिद करने पर उसने दरिंदगी की इंतेहा को पार किया है। पुलिस के मुताबिक ये वीडियो करीब एक महीने पहले का है। नागौर पांचौड़ी इलाके नाहरसिंहपुरा में प्रेमाराम नाम के शख्स ने अपनी पत्नी पर ये बर्बरता की है। ऐसा नहीं है कि बेरहम पति ने ऐसा पहली बार किया है। इससे पहले भी वो अपनी पत्नी को पीटता था। उसे बंधक बनाकर घर में रखता था। जबकि चंद महीनों पहले ही इस महिला से इसने कोर्ट मैरिज की थी। लोगों का कहना है कि लड़का नशे का आदि है साथ ही बेरोजगार भी है। 2 लाख रुपए देकर उसने महिला से शादी की थी।

अब लगेंगे स्मार्ट मीटर (Smart Meters), जितना रिचार्ज उतना ही चलेगा मीटर

दरिंदगी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमाराम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस पीड़िता के बयान भी दर्ज करेगी। क्योंकि वारदात के बाद महिला जैसलमेर चली गई थी वो अब अपने पति के साथ नहीं रहनी चाहती है।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.