Home राजनीति ‘राजे और विजया ताई का गुरू मंत्र रखूंगा याद’- मदन राठौड़

‘राजे और विजया ताई का गुरू मंत्र रखूंगा याद’- मदन राठौड़

by PP Singh
12 views
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

‘राजे और विजया ताई का गुरू मंत्र रखूंगा याद’- मदन राठौड़

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को भव्य समारोह के बीच पदभार ग्रहण किया। समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राठौड़ दोपहर 12 बजे दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां भाजपा के प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता एयरपोर्ट से बाइक रैली के माध्यम से पार्टी कार्यालय तक उनके साथ-साथ आए। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पूजन के बाद मदन राठौड़ ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

गुरू मंत्र को रखूंगा याद

उन्होंने कहा कि बीजेपी डबल इंजन की सरकार है। पीएम से लेकर कार्यकर्ता तक देश में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। हमारी पार्टी हर एक व्यक्ति को समर्थ करने के लिए कार्य कर रही है। कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं, उनको सम्मान दिलाएंगे। सरकार कार्यकर्ताओं की है। वे सरकार के अच्छे कार्यों की तारीफ करें। मुझे वसुंधरा राजे और विजया ताई ने जो गुरु मंत्र दिया है, पाथेय के रूप में इसे हमेशा अपने साथ रखूंगा। जो अपेक्षा केंद्र से लेकर कार्यकर्ताओं ने की है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा संघर्ष का परिणाम

इस मौके पर सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे किए वह हमने पूर करके दिखाये हैं। कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष का परिणाम मिलेगा। हमने सरकार बनने के अगले दिन पेपर लीक माफियाओं की कमर तोड़ दी। युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वाले आज 115 से ज्यादा लोग जेल में हैं। हम मछलियों को ही नहीं मगरमच्छों को भी पकड़ने वाले हैं। बजट में हमने हर वर्ग का ख्याल रखा है। पिछली सरकार ने युवाओं के सपने तोड़े। हम 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। जो कहा है, वह जरूर पूरा करेंगे।कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी ने विकास किया। आज 16 वें अध्यक्ष का स्वागत किया गया है।

पद, मद और कद

इस मौके पर अपने संबोधन में बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। वसुंधरा राजे ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कई बड़ी बातें की। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार- चढ़ाव होता है। हर व्यक्ति को इससे गुजरना होता है राजनीति में। तीन चीजें होती हैं “पद, मद और कद।” पद और मद स्थाई नहीं है, लेकिन जब आप लोगोें के बीच कार्य करते हैं, तो कद आपका बना रहता है। व्यक्ति को पद का मद हो जाता है, तो कद नहीं रह पाता। मेरे लिए जनता का प्यार और विश्वास ही सबसे बड़ा पद है। पद के बीच मद को नहीं लाना चाहिए। इससे कद अपने आप बन जायेगा। उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी कहा कि वे जमीनी जुड़ाव रखते हैं। उन पर पद का कोई मद नहीं आएगा।
बीजेपी पार्टी नहीं परिवार है। प्रदेश की चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए राजे ने कहा कि आसान नहीं है, लेकिन सरकार पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतरी के लिए कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राठौड़ जैसे सेवाभावी, सरल और ईमानदार छवि वाले व्यक्ति पर हमें पूरा भरोसा है। सबका साथ और सबका विकास का काम वे जरूर करेंगे।

पीड़ादायक पार्टी को हटाया

समारोह में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि लंबे अनुभव वाले व्यक्ति को, जो संकट के समय से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक के सफर में भागीदार रहे, उन्हें पार्टी ने जिम्मा सौंपा है। हमने सबके सहयोग से पीड़ादायक पार्टी को प्रदेश में से हटाकर विकास शील सरकार को लाने का कार्य किया। भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में बनी सरकार हर बार बने। इसमें भागीदारी देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जो संतों का अपमान करते हैं और अपनी जाति छिपाते हैं उनसे सचेत रहने की जरूरत है। वे रमजान में जायरीनों का विशेष बंदोबस्त करते हैं और सावन में कावड़ियों की पवित्रता पर सवाल उठाते हैं। सत्ता के लालचियों से सावधान रहने की जरूरत है।

कांवड़ यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी के विरोध में बजरंग दल, डीजे बैन, हॉकी, डंडे रखने पर भी पाबंदी

राठौड़ के लिए चुनौतियाँ

बीजेपी की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकार ने कहा कि हमने सीपी जोशी के नेतृत्व में सबको जोड़कर कार्य किया। सीपी जोशी के समय आंदोलन करके हमने प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार बनाई। अब नव नियुक्त मदन राठौड़ के साथ भी कार्य करेंगे, लेकिन उनके सामने सत्ता के साथ पार्टी में चुनौतियां रहेंगी, जिनमें विधानसभा उपचुनाव और निकाय पंचायत चुनाव भी होंगे।

पदभार के बाद मदन राठौड़ प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारियों की बैठक लेंगे और जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे। शाम को मदन राठौड़ विभिन्न धार्मिक स्थलों पर देव दर्शन करेंगे, जिनमें मोती डूंगरी गणेश मंदिर, आराध्य गोविंद देव जी मंदिर, राजापार्क स्थित गुरूद्वारा और जवाहर नगर स्थित जैन मंदिर शामिल हैं। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड, सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी सहित राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित सभी 200 विधानसभाओं से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.