Home न्यूज़ नामा झूठ, शादी और Kidnapping ड्रामा! क्या अब भी Jhanvi को फॉलो करेंगे लोग?

झूठ, शादी और Kidnapping ड्रामा! क्या अब भी Jhanvi को फॉलो करेंगे लोग?

by PP Singh
105 views

झूठ, शादी और Kidnapping ड्रामा! क्या अब भी Jhanvi को फॉलो करेंगे लोग?

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार। बीकानेर की फेमस एक्ट्रेस और कॉमेडियन जाह्नवी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पहले वो अपने काम और कला के लिए जानी जाती थी। लेकिन झूठी किनैपिंग केस के बाद अब शायद पूरा देश उन्हे जान चुका होगा। इनके सोशल मीडिया पर हजारों की तादाद में फॉलोअर्स हैं। यूं कहें कि अब वो इन्फ्लूएंसर बन चुकी हैं। जिनकी वीडियो और पोस्ट को उनके फैन्स देखते हैं और पसंद आने पर लाइक भी करते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया और गलत क्या है। हम आपको बताते हैं…

सोशल मीडिया सनसनी, इन्फ्लूएंसर ये भारी भरकम शब्द आपने खूब सुने होंगे। बहुत लोग इसका मीनिंग भी जानते होंगे। हम भी आपको बता दें कि हिंदी में इन्फ्लूएंसर का मतलब प्रभावशाली व्यक्ति होता है। लेकिन इसकी डेफिनेशन शायद बहुत कम लोगों को पता होगी। वो शख्स जिसके व्यक्तित्व का दूसरे लोगों पर प्रभाव पड़े। जो दूसरे लोगों का माइंड सेट क्रिएट करें। वो ऐसा काम करे जिससे दूसरे लोग प्रेरणा लें। हम ये नहीं कह रहे कि जाह्नवी ने भागकर शादी की वो सही है या गलत। ये फैसला उनके फैन्स डिसाइड करेंगे। लेकिन हमारा सवाल ये है कि जब आप सेलिब्रिटी बन जाते हो… तब आपकी लाइफ सिर्फ आपकी नहीं होती। क्योंकि आपके हर अल्फाज आपके हर काम का असर आपके उन फॉलोअर्स और उनके माइंड पर भी पड़ता है। अगर वो कोई पब्लिसिटी स्टंट भी करते हैं तो कुछ फॉलोअर्स उसे सच समझकर वैसा ही करने भी लगते हैं। फिर चाहे वो समाज की नजरों में सही हो या फिर गलत। जाह्नवी ने जो किया वो खुद के लिए किया। लेकिन क्या अब वो अपने फैन्स को ऐसा करने की सलाह देंगी। क्या वो अपने फॉलोअर्स से कहेंगी कि घरवाले नहीं माने तो किडनैपिंग सीन क्रिएट करो और फिर भाग कर शादी कर लो..और क्या उन फॉलोअर्स की नजरों में जाह्नवी अब भी इन्फ्लूएंसर रहेंगी। ये वो सवाल हैं जो उठाने लाजमी हैं। क्योंकि ऐसे ना जाने कितने इन्फ्लूएंसर इस देश में हर गली-मोहल्लों, गांवों और शहरों में हैं। जिन्हे पब्लिक आंख बंद करके फॉलो करती हैं। कोई एंटरटेनमेंट के लिए उन्हे फॉलो करता है। तो कोई उनको अपना रोल मॉडल मानकर फॉलो करता है। बेशक असल जिंदगी में उन्होने रोल मॉडल बनने जैसा कोई काम ही क्यों ना किया हो। फैसला आपके हाथ में है।

कोटा (Kota) में बढ़ते अपराध! अब स्टूडेंट्स से हर महीने फिरौती?

अब हम आपको बताते हैं कि आखिरकार इन्फ्लूएंसर जाह्नवी ने ऐसा क्या किया कि वो ट्रोल हो गई। उनके वीडियो वायरल हो गए। महज 25 साल की एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी के हालही में एक के बाद एक…दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में वो मांग में सिंदूर भरे एक शख्स को वरमाला पहना रही है। पीछे मेड़ती आर्य समाज का बैनर भी लगा है और दोनों शादी के बाद दूल्हे दुल्हन की तरफ पॉज भी दे रहे हैं। इसके बाद दूसरा वीडियो आपको दिखाते हैं जिसमें भी वो मांग में सिंदूर भरे एक शख्स के साथ नजर आ रही है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अब जाह्नवी के पति हैं। नाम है तरुण सिकलीगर। इस वीडियो में जाह्नवी का कहना है कि वो अपनी मर्जी से कार में बैठी थी। मर्जी से ही शादी की है। किडनैपिंग जैसा कुछ नहीं हुआ।

🚨 क्या भगवान के दर पर भी VIP Culture सही है? सुप्रीम कोर्ट में याचिका, श्रद्धालु परेशान! 😡

अब तो उन्हे परिवार वालों से जान का खतरा है। तो पुलिस उन्हे प्रोटेक्शन दें। (एंबियंस पर वीडियो लगाएं) तो सुना आपने जिन मां-बाप ने उसे पैदा किया… पाल पोसकर इतना बड़ा किया। इस काबिल बनाया कि वो ये मुकाम हासिल कर सके। आज उसे उन्ही मां-बाप से खतरा है। खैर वो जैसा कि वीडियो में कह रही हैं कि वो बालिग है तो जो भी किया होगा सोच समझकर किया होगा। झूठी किडनैपिंग का जो खेल रचा गया। उसमें प्रशासनिक अमले की जो फजीहत करवाई गई। उसका क्या। पुलिस से लेकर अधिकारियों के होश फाख्ता कर दिए… उसका क्या। अपराधियों को छोड़… पुलिस इन मैडम को ढूंढने में दिन रात लगी रही.. उसका क्या..।। सवाल कई हैं जिनके जवाब इन दोनों के सामने आने के बाद ही शायद मिलेंगे। लेकिन ऐसे इन्फ्लूएंसर को फॉलो करने से पहले जरा सोचिए..विचार कीजिए कि आप किसे और क्यों फॉलो कर रहे हैं। आखिर क्या देखकर उन्हे रोल मॉडल बना रहे हैं।

Maha Kumbh का पहला IITian BaBa! उनके जीवन के राज़ खोलने वाली जानकारी

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.