Home न्यूज़ नामा Maha Kumbh का पहला IITian BaBa! उनके जीवन के राज़ खोलने वाली जानकारी

Maha Kumbh का पहला IITian BaBa! उनके जीवन के राज़ खोलने वाली जानकारी

by PP Singh
6 views
Maha Kumbh 2025 IITian Baba!

Maha Kumbh का पहला IITian BaBa! उनके जीवन के राज़ खोलने वाली जानकारी

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार। सोशल मीडिया पर IITian BaBa के नाम से मशहूर अभय सिंह सभी प्लेटफॉर्म पर सनसनी बन चुके हैं। सोशल मीडिया ने उन्हे स्टार बना दिया है। क्योंकि महाकुंभ में IIT मुंबई से पढ़ाई करने वाला पहला बाबा जो मिला। आईआईटियन बाबा उर्फ अभय सिंह के बारे में हम आपको ऐसे फैक्ट्स बताते हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। अभय सिंह हरियाणा में झज्जर जिल के सासरौली गांव में जन्मे। झज्जर से ही उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई हुई। बचपन से ही अभय सिंह हौनहार स्टूडेंट थे। उन्हे ज्यादा बाते करना पसंद नहीं था। अपनी ही धुन में हमेशा रहते थे। IIT की कोचिंग के लिए परिवार उन्हे कोटा भेजना चाहते थे। लेकिन वो दिल्ली चले गए और एग्जाम क्रैक भी किया।

एडमिशन मिलने के बाद उन्होने सबसे पहले एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की और उसके बाद डिजाइनिंग में भी मास्टर डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के डिग्री के बाद उनके परिवार ने उन्हे फ्यूचर बनाने के लिए कनाडा भेज दिया। जहां उनकी बहन भी साथ में रहती थी। वहां अभय सिंह ने एक कंपनी में भी काम किया जहां उनकी तीन लाख के करीब सैलरी थी। लेकिन इस बीच कोरोना काल आ गया। यहां से उनकी लाइफ ने टर्निंग प्वाइंट लिया। कोरोना के वक्त अभय सिंह कनाडा में ही फंस गए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद उनकी घर वापसी हुई। घर लौटने के बाद अभय सिंह ने फोटोग्राफी करने की इच्छा जाहिर की। हालांकि अभय सिंह के माता पिता चाहते थे कि वो सरकारी नौकरी करें। IAS बने। लेकिन अभय सिंह के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। स्वदेश लौटने के बाद परिवार के साथ रहते हुए भी अभय सिंह अकेला महसूस करते थे। वो घर पर ही मेडिटेशन करने लग गए। फिर उन्होने डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

यह भी देखे:  प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) की अनसुनी कहानी: शिवभक्त से राधारानी के परम भक्त बनने तक का अद्भुत सफर!

वैसे तो अभय सिंह का आध्यात्म के प्रति पहले से लगाव था। लेकिन Lockdown के दौरान उनका अध्यात्म से ज्यादा लगाव हो गया। उन्हे घर गृहस्थी, दुनियादारी सब दिखावा सी लगने लगी। सत्य की खोज के लिए वो अचानक घर से निकल गए। परिवार वालों से नाता तोड़ लिया। करीब 11 महीनों के बाद उन्हे सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि अभय सिंह महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले में हैं और संन्यासी बन चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभय सिंह ने कहा कि उन्हे परिवार के साथ रहने पर भी उनके मन को कभी शांति नहीं मिली जो संन्यासी बनकर उन्हे हासिल हुई। अभय सिंह कहते हैं कि हर इंसान को आध्यात्म की और लगाव बढ़ाना चाहिए। ताकि उन्हे सत्य के साथ साथ जिंदगी जीने का सलीका भी मालूम हो सके। हालांकि उनका परिवार नहीं चाहता कि वो संन्यासी बने। अभय की मां चाहती है कि उनका बेटे घर लौट आए। जबकि उनके पिता का कहना है कि वो बचपन से पढ़ाई में होशियार रहा है। साथ ही जिद्दी भी रहा है। जो उसे अच्छा लगता है वो करके ही मानता है। मैं चाहता तो हूं कि वो इकलौता है..तो घर लौट आए लेकिन इससे उसे तकलीफ होगी। इसलिए वो जहां भी रहे खुश रहे। जबकि अभय सिंह का कहना था कि मेरे माता-पिता ने मेरी पढ़ाई पर पैसा खर्च किया। लेकिन कहीं ना कहीं प्रेम नहीं दे पाए।

यह भी देखें: Ajab Gajab: कुप्रथा की जकड़ में राजस्थान का ये समाज: बचपन छिनकर बनती हैं मासूम बच्चियां मां!

हालांकि अभय सिंह को अब पूरा देश जानता है IITian BaBa के नाम से वो मशहूर हो चुके हैं। चंद दिनों में ही इंस्टाग्राम पर उनके लाखो फॉलोअर्स हो गए हैं। अभय सिंह उर्फ आईआईटियन बाबा आध्यात्म को साइंस के नजरिए से देखते भी हैं। उसी तरह की बातें भी करते हैं। उनका मानना है कि हर चीज में एक लॉजिक है। हालांकि उनके हालही में गुरु को लेकर दिए बयान पर बवाल खड़ा हो गया। महाकुंभ में जूना अखाड़ा से उन्हे बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया है। अखाड़े के प्रवक्ता ने तो उन्हे पढ़ा-लिखा पागल घोषित कर दिया है। उनका कहना है कि अभय सिंह कोई साधु नहीं है। वो स्वयंभू साधु बनकर घूम रहे हैं। वहीं अभय सिंह का इस मामले पर कहना था कि फेमस होने के बाद सबकुछ गलत हो गया। अपने हसमुख अंदाज में उन्होने कहा कि वो वहां के तौर तरीकों को समझने की कोशिश कर रहे थे। अब देखना है कि आईआईटियन बाबा ऊर्फ अभय सिंह आगे आध्यात्म को कैसे बढ़ाते हैं। कैसे और कितना.. वो साइंस और आध्यात्म का तालमेल लोगों को समझा पाते हैं।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.