banner
Home न्यूज़ नामा SOG की रडार पर 300 से ज्यादा ट्रेनी SI

SOG की रडार पर 300 से ज्यादा ट्रेनी SI

by PP Singh
50 views
A+A-
Reset
SOG ने SI भर्ती 2021 पेपरलीक

SOG की रडार पर 300 से ज्यादा ट्रेनी SI

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार: प्रदेश में फैले पेपरलीक का जाल है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। भजनलाल सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एक के बाद एक आरोपी SOG के हत्थे चढ़ भी रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि आखिर पेपरलीक के कितने गुनहगार है। SI भर्ती 2021 पेपरलीक मामले में SOG फिर राजस्थान पुलिस एकेडमी पहुंची। जहां से 5 ट्रेनी एसआई को पकड़ कर अपने साथ ले आई। बताया जा रहा है कि SOG की रडार पर 300 से ज्यादा ट्रेनी SI हैं। SOG की कार्रवाई के बाद से कई ट्रेनी एसआई तो अचानक छुट्टी पर चले गए। एसओजी अब उनकी भी कुंडली निकालने की तैयारी में जुटी है।

हालही में एक बार फिर SOG के हाथ बड़ी कामयाबी लगी थी। SOG ने SI भर्ती में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाली वर्षा बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। वर्षा को गिरफ्तार करने के लिए जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार के निर्देशन में साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन ‘डॉक्टर फिक्स इट’ चलाया और कोटा के कोचिंग एरिया से वर्षा को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वर्षा काफी वक्त से स्टूडेंट बनकर फरारी काट रही थी। अब SOG वांटेड वर्षा बिश्नोई से पूछताछ में जुटी है।

हरियाणा में खिला कमल, अब राजस्थान की बारी…

वर्षा जालोर के सांचौर के सरनाऊ गांव की रहने वाली है। सोमवार को उसे कोटा से ट्रेन से जयपुर लाया गया। वर्षा बिश्नोई जोधपुर में कॉलेज लेक्चरर थी। जो 30 लाख रुपए में डमी कैंडिडेट बनी। उसने अपनी बहन इंदुबाला और भगवती को SI बनवाया। भरतपुर SP ऑफिस में तैनात SI जगदीश सियाग से उसकी डील हुई। एसओजी ने जगदीश को गिरफ्तार किया। तो खुलासा हुआ कि वर्षा बिश्नोई से वो डील के मुताबिक 25 लाख ले चुका था। एसओजी वर्षा की लंबे अरसे से तलाश थी। वर्षा पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। एसओजी को उम्मीद है कि वर्षा से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही कई बड़ी मछलियां फिर जाल में फंस सकती है।

Rajasthan News: शर्मसार हुआ राजस्थान, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जल जीवन मिशन

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.