banner
Home न्यूज़ नामा उदयपुर स्टूडेंट कंफ्लिक्ट: घायल स्टूडेंट की मौत, भारी सुरक्षा के बीच देवराज का हुआ अंतिम संस्कार

उदयपुर स्टूडेंट कंफ्लिक्ट: घायल स्टूडेंट की मौत, भारी सुरक्षा के बीच देवराज का हुआ अंतिम संस्कार

by PP Singh
48 views
A+A-
Reset
उदयपुर स्टूडेंट कंफ्लिक्ट

उदयपुर स्टूडेंट कंफ्लिक्ट: घायल स्टूडेंट की मौत, भारी सुरक्षा के बीच देवराज का हुआ अंतिम संस्कार

उदयपुर में चाकूबाजी में घायल स्टूडेंट की सोमवार को मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार आज कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। बच्चे को उसके पिता व चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे बच्चे के शव को परिवार को सौंपा गया था। करीब सात बजे मृतक के घर से शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अंतिम यात्रा में उदयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा के साथ प्रशासन के भी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल

शव यात्रा के पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उदयपुर शहर में आज भी नेटबंदी रहेगी। स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्‌टी रहेगी। समाज के नेताओं ने सभी से शांति की अपील की है। अंतिम यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। सोमवार रात तक स्टूडेंट के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन व परिजनों के बीच वार्ता चलती रही।

तीन मांगों पर सहमति के बाद हुआ अंतिम संस्कार

तीन मांगों पर सहमति के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इनमें 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के 1 सदस्य को संविदा पर नौकरी और एसटी-एससी एक्ट मामले में कार्रवाई की मांग शामिल है।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.