banner
Home न्यूज़ नामा सवा लाख टीचर्स की भर्ती कब? शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान…

सवा लाख टीचर्स की भर्ती कब? शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान…

by PP Singh
48 views
A+A-
Reset
सवा लाख टीचर्स की भर्ती कब

सवा लाख टीचर्स की भर्ती कब? शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान…

मुख्य बिंदु :

  • प्रदेश में करीब सवा लाख टीचर्स की कमी
  • लगभग 80 लाख बच्चों के भविष्य का सवाल
  • स्कूलों में फोर्थ ग्रेड स्टाफ की भी कमी
  • राजस्थान के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशख़बरी
  • अगले साल तक भरे जाएंगे सवा लाख पद- दिलावर

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक साल में एक लाख भर्ती और 5 साल में 4 लाख भर्ती का वादा किया था। जिसे पूरा करने के लिए भजनलाल सरकार पूरजोर कोशिश भी कर रही है। हालही में मुख्यमंत्री ने कई विभागों की समीक्षा बैठक भी ली थी। साथ ही खाली पदों की रिपोर्ट भी मांगी थी। इन्ही भर्तियों की लिस्ट में शुमार है टीचर्स भर्ती। प्रदेश में करीब सवा लाख शिक्षकों की कमी है। जिसका सीधा असर 80 लाख बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। राजस्थान शिक्षा विभाग में करीब 3 लाख 70 हजार शिक्षकों के पद निर्धारित है। लेकिन मौजूदा सेनेरियो में लगभग 2 लाख 45 हजार शिक्षक ही ऑन जॉब हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों की तादाद देखें तो अप्रोक्स 80 लाख से भी ज्यादा है। ऐसे में इन 80 लाख बच्चों के लिए सवा लाख शिक्षकों की कमी एक बड़ा मुद्दा है।

राजस्थान में ना सिर्फ शिक्षकों की बल्कि चतुर्थ श्रेणी यानि की फोर्थ ग्रेड स्टाफ की भी बड़ी कमी है। राजस्थान में टीचर्स और स्टाफ की कमी वजह से आए दिन तालेबंदी और प्रदर्शन की ख़बरे सामने आती है। जिसका इम्पेक्ट बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। प्रदेश के कई शिक्षक संगठन सरकार और विभाग से जल्द ही नई शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान में करीब 72 हजार स्कूल हैं। इनमें से ज्यादातर में चतुर्थ कर्मचारी ही नहीं है। जिसकी वजह से कई बार स्टूडेंट्स से भी काम करवाया जाता है। जिनका खुलासा भी कई चैनल्स के जरिए भी हुआ है।

शिक्षकों की कमी के बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा ऐलान किया है। कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने ऐलान किया है कि जल्द ही सरकार बंपर भर्तियां निकालने जा रही है। मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले साल तक सवा लाख शिक्षकों की भर्ती करेगी। शिक्षा मंत्री के बयान के बाद प्रदेश के उन लाखों बेराजगारों के चेहरे पर खुशी लौट आई है जो टीचर बनने का सपना देख रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने बच्चों के साथ साथ उनके पेरेंट्स और टीचर को भी नसीहत दी कि सिर्फ किताबी ज्ञान ही काफी नहीं होता। बल्कि उन्हे अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। बहरहाल शिक्षा मंत्री अगर अपने वादे को पूरा करते हैं तो ना सिर्फ बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा साथ ही राजस्थान में शिक्षा की स्थिति में और सुधार भी हो पाएगा। क्योंकि पढ़ेगा राजस्थान तभी तो बढ़ेगा राजस्थान।

Rajasthan News: शर्मसार हुआ राजस्थान, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जल जीवन मिशन

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.