banner
Home न्यूज़ नामा एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को आया Heart Attack, मौके पर मौजूद महिला डॉक्टर ने यूं बचाई जान

एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को आया Heart Attack, मौके पर मौजूद महिला डॉक्टर ने यूं बचाई जान

by PP Singh
49 views
A+A-
Reset
एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को आया Heart Attack, मौके पर मौजूद महिला डॉक्टर ने यूं बचाई जान

एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को आया Heart Attack, मौके पर मौजूद महिला डॉक्टर ने यूं बचाई जान

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर एक बुजुर्ग को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वहीं मौजूद एक महिला डॉक्टर ने तुरंत सीपीआर देकर 5 मिनट में बुजुर्ग को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस महिला के साहस और उनकी समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये महिला कौन है? नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं कि ये महिला राजस्थान में अजमेर के रेलवे हॉस्पिटल में सीनियर डीएमओ डॉ. प्रिया गर्ग हैं। जिन्होंने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए एक व्यक्ति की जान बचा ली।

CPR देकर बचा सकते हैं जान –

डॉ. प्रिया गर्ग ने बताया कि हार्ट अटैक के अधिकतर मामलों में सीपीआर की समझ न होने के चलते परिवार अपने परिजन की जान नहीं बचा पाते । हार्ट अटैक होने पर सीपीआर ही प्राइमरी ट्रीटमेंट होता है और इसी सही तरीके से किया जाना चाहिए। इसमें मरीज के सीने पर जोर देकर दबाव डाला जाता है और लगातार 100 बार ऐसा करना होता है, इससे मरीज को हार्ट अटैक से बचाया जा सकता है।

 

14 साल से कम उम्र के बच्चों को खतरा, Chandipura virus है जानलेवा !

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.