Home न्यूज़ नामा Crime News: जोधपुर में रिश्तों का कत्ल, भाई बना हैवान, बहन को चाकू से गोदा

Crime News: जोधपुर में रिश्तों का कत्ल, भाई बना हैवान, बहन को चाकू से गोदा

by PP Singh
17 views
A+A-
Reset
Crime News

Crime News: जोधपुर में रिश्तों का कत्ल, भाई बना हैवान, बहन को चाकू से गोदा

सूर्यनगरी जोधपुर में एक भाई ने हैवानियत की इंतेहा पार कर दी। भाई के इस अपराध से हर कोई हैरान था। जहां ये वारदात हुई उस इलाके में हड़कंप मच गया। सब यही सोच रहे थे कि कोई भाई इतना बेरहम कैसे हो सकता है। रिश्तों के कत्ल की ये वारदात चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके की है। जहां एक बेरहम भाई ने बर्बरता से अपनी सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया।

मर्डर के बाद थाने पहुंचा भाई

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा भाई पुलिस थाने पहुंचा। उसने पुलिस को सारी वारदात के बारे में बताया। हत्यारे भाई की बाते सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। आरोपी भाई पुलिस थाने उस हथियार के साथ पहुंचा था। जिससे उसने अपनी बहन का मर्डर किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात की जगह की जानकारी दी। साथ ही वो हथियार भी पुलिस को सौंपा और खुद गुनाह कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

banner

सगी बहन को चाकू से गोदा

हैवान भाई ने अपनी बहन पर हमला करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बहन चंद्रा की गर्दन और शरीर के बाकि हिस्सों को चाकू से गोद डाला। जिसके बाद परिवार के लोग गुड्डी को मथुरादास अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि वारदात हाउसिंग बोर्ड के 21 सेक्टर की है। जहां पुरुषोत्तम और उसकी बहन चंद्रा उर्फ गुड्डी रहते थे। पुरुषोत्तम शाम के वक्त अपने घर पहुंचा। वहां उसे मां और बहन चंद्रा मिली। दोनों के बीच बहस बढ़ गई। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच झगड़े हो चुके थे। लेकिन इस बार भाई ने बहन को मौत की ही नींद सुला दिया।

Crime News

Crime News

20 साल का खत्म होगा उपवास, अब ERCP-PKC से 21 जिलों को मिलेगा पानी

प्रोपर्टी को लेकर था विवाद

पुलिस पूछताछ में पुरुषोत्तम ने बताया कि चंद्रा उर्फ गुड्डी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। चंद्रा अपने भाई के साथ हाउसिंग बोर्ड के 21 सेक्टर में रहती थी। घर के निचले हिस्से में उसका भाई और भाभी रहती थी और ऊपर वाले हिस्से में उसकी बहन गुड्डी रहती थी। इन दोनों के बीच काफी समय से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच में झगड़ा होता था। पुरुषोत्तम का आरोप था कि उसकी बहन ने उसके बनाए मकान पर कब्जा कर लिया था। जिससे वो परेशान रहता था।

banner

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Localpatrakar.com पर, आप हमें फ़ॉलो करे सकते है.)

banner

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.