banner
Home दंत कथाएं Hinglaj Mata Mandir in Pakistan: पाकिस्तान की वैष्णो देवी, जहां मुस्लिम समुदाय करता है पूजा..

Hinglaj Mata Mandir in Pakistan: पाकिस्तान की वैष्णो देवी, जहां मुस्लिम समुदाय करता है पूजा..

by PP Singh
706 views
A+A-
Reset

Hinglaj Mata Mandir in Pakistan: पाकिस्तान की वैष्णो देवी, जहां मुस्लिम समुदाय करता है पूजा..

Hinglaj Mata Mandir in Pakistan Hindi: हिंदू -मुस्लिम विवाद की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी। हिंदू मुस्लिम विवाद बढ़ाकर ही राजनेता अपनी राजनीति भी करते हैं। लेकिन हमारे देश में गंगा- जमुना की तहजीब हमेशा से रही है और हमारे ही देश का एक हिस्सा था पाकिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक ऐसा स्थान है, जहां हिंदू के साथ-साथ मुसलमान भी अपना सर झुकाते हैं और पूजा करते हैं। यह स्थान कोई और नहीं बल्कि माता सती का एक ही एक शक्तिपीठ स्थल है। इसे सब पाकिस्तान की वैष्णो देवी यानी हिंगलाज माता के नाम से जानते हैं।

51 शक्तिपीठ में शामिल

पौराणिक कथा के अनुसार जहां-जहां माता सती के अंग गिरे थे उन स्थानों पर शक्ति पीठ की स्थापना हुई है। इनमें से ही मां दुर्गा का एक प्रसिद्ध शक्ति पीठ है हिंगलाज माता का मंदिर। हिंगलाज माता के दर्शन वहां के मुस्लिम अनुयायी भी करते हैं।

Dharm Astha: यहाँ होती है देवताओं की बैठक, हनुमान जी की पहरेदारी करते हैं नागराज…

हिंगलाज माता की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार माता सती के दाह के बाद जब भगवान शिव उनके शरीर को लेकर ताण्डव कर रहे थे। तब उनके क्रोध को शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र चला कर मां सती के शरीर के टुकड़े कर दिए थे। मान्यता है कि हिंगलाज में माता सती का ब्रह्मरंध्र अर्थात सिर गिरा था। तब से यहां हिंगलाज माता के शक्ति पीठ की स्थापना हुई। इनके अतिरिक्त यहां पर भगवान गणेश, माता काली और गोरखनाथ की धूनी भी स्थापित हैं।

Aastha News: राक्षस नहीं यहाँ भगवान हैं रावण, रोज़ होती है आरती

मुस्लिम कहते हैं नानी माँ

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त की लारी तहसील में हिंगलाज माता का शक्ति पीठ है। ये कराची से करीब 250 किलो मीटर की दूरी पर पहाड़ियों के बीच में स्थित है। हिंगलाज माता को यहां हिंगुला माता के नाम से जाना जाता है। मुस्लिम इन्हें नानी माँ का मंदिर भी कहते हैं। हिंगुला माता को जाटों की कुल देवी माना जाता है। आज भी भारत के गुजरात, राजस्थान, पंजाब और पूरे पाकिस्तान से श्रद्धालु यहां आते हैं। नवरात्रि के अवसर पर आज भी यहां मेला लगता है। यहां तक कि हिंगलाज माता के भक्तों में पाकिस्तान के मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हैं। वो लोग इस मंदिर को नानी का मंदिर और मां दुर्गा को बीबी नानी कहते हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल से अच्छी जानकारी मिली होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.