कोटा (Kota) में बढ़ते अपराध! अब स्टूडेंट्स से हर महीने फिरौती?
ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार। कोचिंग सिटी यानि की कोटा को आखिर किसकी नजर लग गई। जिस शहर स्टूडेंट्स चैन से पढ़ाई करने आते हैं… अपना फ्यूचर बनाने आते हैं.. आज उस कोचिंग सिटी में क्राइम भी बढ़ गया है। इस बार बदमाशों ने सॉफ्ट लोगों को अपना टारगेट बनाया है..यानि की बच्चे…।।
कोटा… पूरे शहर में कोचिंग हब के लिए जाना जाता है। एक से बढ़कर एक कोचिंग इंस्टीट्यूट और सेंटर हैं यहां। पूरे देश के कौने कौने से बच्चे कोचिंग लेने के लिए कोटा आते हैं। कुछ स्टूडेंट हॉस्टल में रहते हैं तो कुछ बाहर रूम रेंट पर लेकर या फिर पीजी में रहते हैं। जैसे तैसे मां-बाप अपना पेट काटकर उनकी लाखों रुपए की फीस भरते हैं और फिर बची कुची कसर… क्रिमिनल लोग पूरी कर देते हैं। कोटा जैसे पढ़ाई के लिए पूरे देश में फेमस है। वैसे ही सुसाइड सिटी के लिए भी कोटा ही जाना जाने लगा है। साल दर साल यहां सुसाइड के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट तक इन कोचिंग संस्थानों को गाइडलाइन जारी कर चुका है। जिनमें से कुछ फॉलो की जाती है तो कुछ को अनसुना कर दिया जाता है। नतीजन एक के बाद एक सुसाइड केसेज बढ़ने लगे हैं। इस साल जनवरी की ही बात करें तो एक महीने में 5 से 6 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं। जो बेहद ही खौफनाक है। जैसे तैसे बच्चे और उनके पेरेंट्स इस मुसीबत से भी निपट रहे हैं।
कोटा में अब छात्रों के लिए नई मुसीबत ने दस्तक दी है। कोटा में एक ऐसा मामले सामने आया है। जिसकी दहशत फैलती ही जा रही है। दिल्ली के एक कोचिंग स्टूडेंट हेजल गंगवाल को बदमाशों ने उसके हॉस्टल से किडनैप कर लिया। किडनैपिंग के दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई और फिर फिरौती मांगी। वो भी हर महीने। हैरान हो गए ना आप। मानों स्टूडेंट्स से फिरौती नहीं…बल्कि हर महीने का किराया मांगा जा रहा हो। दरअसल स्टूडेंट को किडनैप किया तो उससे बदमाशों ने मासिक वसूली की मांग की। घरबाए स्टूडेंट ने जैसे ही हां बोला… तो उसे हॉस्टल वापस लाकर छोड़ दिया। स्टूडेंट के टेंशन में आने पर…उसने अपना फोन बंद कर दिया। डर के मारे मां-बाप दिल्ली से कोटा पहुंचे। बच्चे से पूरी जानकारी मांगी। तब इस घटनाक्रम का खुलासा हुआ। फिर बच्चे के पेरेंट्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि ये आपसी लेनदेन का मामला है।
🚨 क्या भगवान के दर पर भी VIP Culture सही है? सुप्रीम कोर्ट में याचिका, श्रद्धालु परेशान! 😡
बेशक पुलिस कुछ भी दावा करे। लेकिन पैसों की वसूली के लिए किसी का किडनैप कर उससे मारपीट करना और घबराए स्टूडेंट का खुद को कमरे में बंद कर लेना। ये सोचने वाली बात है। अगर बच्चा डिप्रेशन में आकर कोई गलत स्टैप उठा लेता तो। इस घटनाक्रम के बाद से बाकी बच्चों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं पेरेंट्स का कहना है कि वो अपने बच्चे को किसके भरोसे छोड़कर जाए। भगवान ना करे कि कोई अनहोनी हो जाए। लगातार सुसाइड के केसेज से पहले ही कोटा बदनाम हो चुका है। ये डर हर उन मां-बाप के जेहन में भी है। जिनके बच्चे किसी ना किसी कोचिंग में पढ़ते हैं। ऊपर से ये किडनैपिंग की घटना कई सवाल खड़े करती है। क्या कोचिंग सिटी में कभी क्राइम रेट थमेगा। क्या कोचिंग सिटी में सुसाइड के मामले रूकेंगे। मां-बाप से दूर अनजान शहर में कौन बनेगा बच्चों का गार्जियन। क्या पुलिस सिर्फ केस नंबर दर्ज करने के लिए है। क्या कोचिंग संस्थानों का कोई फर्ज नहीं बनता। क्या कोचिंग संस्थान लाखों रुपए की मोटी रकम…सिर्फ अपनी जेब भरने के लिए कर रहे हैं।
Maha Kumbh का पहला IITian BaBa! उनके जीवन के राज़ खोलने वाली जानकारी
(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, Instagram, Twitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)