Home राजनीतिलोकसभा चुनाव Loksabha Election 2024: शुक्रवार नहीं इस बार मंगलवार तय करेगा इन फिल्मी सितारों का करियर..! फेल होंगे या पास जनता देगी आदेश..

Loksabha Election 2024: शुक्रवार नहीं इस बार मंगलवार तय करेगा इन फिल्मी सितारों का करियर..! फेल होंगे या पास जनता देगी आदेश..

by PP Singh
76 views
Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: शुक्रवार नहीं इस बार मंगलवार तय करेगा इन फिल्मी सितारों का करियर..! फेल होंगे या पास जनता देगी आदेश..

Loksabha Election 2024: बड़े पर्दे पर अपने जलवों से जनता का मनोरंजन करने वाले फिल्मी कलाकार भी बेसब्री से 4 जून का इंतज़ार कर रहे हैं। क्योंकि कई फिल्मी कलाकार बड़े पर्दे से निकल कर राजनीति में अपना भाग्य आजमा रहे हैं । इस बार लोकसभा चुनाव में भी कई सितारे राजनीति में उतरे हैं। इस बार कंगना रनौत से लेकर हेमा मालिनी और शत्रुघ्न सिन्हा तक कई सितारे अलग-अलग क्षेत्रों से लोकसभा चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें से कुछ सीनियर्स हैं, तो कुछ पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें सबसे पहले नाम बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत का है।

कंगना रनौत

बड़े पर्दे की क्वीन और अपने धाकड़ अभिनय से दुनिया का दिल जीतने वाली कंगना रनौत कुछ दिनों पहले ही राजनीति में शामिल हुई और बीजेपी से टिकट लेकर अपने राज्य हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़े:- Loksabha Election 2024 : 4 जून को होगा इन राजाओं की किस्मत का फैसला, मिलेगा जनादेश

अरुण गोविल

भगवान श्री राम का नाम लेते ही एक चेहरा आँखों के सामने आता है, वो है दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का किरदार अदा करने वाले अरुण गोविल का। अरुण गोविल ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। सालों तक इसी किरदार के साथ जीने वाले अरुण गोविल भी अपना राजनीतिक करियर शुरू करने के लिए बीजेपी से मेरठ लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहें हैं।

अभिनय और राजनीति दोनों में ये हैं सीनियर्स –

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा का करीब 3 दशक तक राजनीतिक रिश्ता रहा। शत्रुघ्न सिन्हा लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा छोड़ी गई दिल्ली लोकसभा सीट से 1992 में खड़े हुए थे। वे कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश खन्ना से 27 हजार वोटों से हार गए। 1996 में भाजपा ने सिन्हा को बिहार से राज्यसभा का सदस्य बनाया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे। इतना ही नहीं, 2009 और 2014 में पटना साहिब लोकसभा से चुनाव भी जीता। आगे चलकर पार्टी से मतभेद होने पर सिन्हा ने भाजपा को छोड़ दिया।

भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस तक के साथ अपना राजनीतिक सफर तय करने वाले वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 2022 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन किया और आसनसोल लोक सभा चुनाव लड़ा था और बीजेपी कैंडिडेट को हराकर वहां पर अपनी धाक जमाई थी। तीन बार एमपी रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से साल 2024 में आसनसोल, पश्चिम बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़े:- Bhiwadi News: मासूम की दर्दनाक मौत, लापरवाही की भेंट चढ़ा 8 साल का बच्चा

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी अपने 15 साल के पॉलिटिकल करियर में दो बार से मथुरा से सांसद रह चुकी हैं। अब लगातार तीसरी बार वह भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर मथुरा से एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। हेमा मालिनी ने साल 2004 में बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी।

रवि किशन

आदित्यनाथ योगी के सीएम बननेे के बाद से ही भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा था और 2019 में वे गोरखपुर से बीजेपी की टिकट पर जनरल इलेक्शन लड़े थे। तब से ही गोरखपुर में उनकी पकड़ मजबूत है। अब रवि किशन 2024 में भी गोरखपुर से लोकसभा चुनाव में खड़े हैं।

मनोज तिवारी

भोजपुरी सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी ने साल 2009 में राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लड़े थे, लेकिन भाजपा के योगी आदित्यनाथ से हार मिली थी। साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए एक्टर ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, इसके बाद साल 2019 में मनोज तिवारी ने कांग्रेस की नेत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर नॉर्थ- ईस्ट दिल्ली से जनरल इलेक्शन में दूसरी बार जीत हासिल की थी। बीजेपी के दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष भी बने। अब एक बार फिर से मनोज तिवारी नॉर्थ- ईस्ट दिल्ली से ही लोकसभा चुनाव लड़ रहें हैं। उनके सामने कांग्रेस से कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं ।

अगर आपको ये न्यूज़ पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें. localpatrakar.com को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.