banner
Home न्यूज़ नामा बांग्लादेशी पॉर्न स्टार का शिल्पा शेट्टी के पति से क्या है कनेक्शन, फिर से सुर्खियों में राज कुंद्रा

बांग्लादेशी पॉर्न स्टार का शिल्पा शेट्टी के पति से क्या है कनेक्शन, फिर से सुर्खियों में राज कुंद्रा

by PP Singh
240 views
A+A-
Reset
बांग्लादेशी पॉर्न स्टार रिया बर्डे

बांग्लादेशी पॉर्न स्टार का शिल्पा शेट्टी के पति से क्या है कनेक्शन, फिर से सुर्खियों में राज कुंद्रा

रिया बर्डे.. यह नाम पिछले दो दिनों से मीडिया की सुर्खियों में है। एडल्ट पॉर्न फिल्मों में काम करने वाली रिया को आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस ने रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है। रिया पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है, लेकिन इस पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम फिर से सामने आया है। दरअसल, रिया बर्डे राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस में ही काम करती थी। आपको याद होगा कि राज कुंद्रा पिछले दिनों एडल्ट फिल्मों के प्रोडक्शन हाउस के कारण मीडिया में सुर्खियों में आए थे। गौरतलब है कि रिया को इससे पहले मुंबई पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

पॉर्न फिल्में बनाने के चक्कर में राज कुंद्रा 64 दिन रहे थे जेल

रिया बर्डे के साथ एक बार फिर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम सुर्खियों में है। रिया बर्डे एक पॉर्न स्टार है और वह राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस में भी काम कर चुकी है। अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज मुंबई के आर्थर रोड जेल में 64 दिनों तक रहे थे। जेल में एक मुजरिम के साथ जिस तरह से सलूक किया जाता है, राज के साथ भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि रिया बर्डे राज कुंद्रा के प्रोडक्शन से जुड़ी हुई थी और उसने कई अश्लील फिल्मों में काम किया है।

रिया बर्डे और बांग्लादेशी नागरिकता.. क्या है पूरा मामला

पुलिस का कहना है कि रिया बांग्लादेशी मूल की है और अपनी मां, भाई और बहन के साथ गैरकानूनी रूप से भारत में रह रही थी। पुलिस ने रिया के साथ-साथ उसकी मां अंजलि बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख पर भी मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रिया की मां ने पश्चिम बंगाल की रहने वाली बनकर अरविंद बर्डे नाम के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। अरविंद अमरावती का रहने वाला है। बाद में रिया की मां ने अपने और अपने बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज जमा करके भारतीय पहचान हासिल कर ली और भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया।

वर्क स्ट्रेस ने ले ली युवा लड़की की जान, माँ के इमोशनल लेटर से सामने आ रही कॉर्पोरेट वर्ल्ड की सच्चाई

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.