Home न्यूज़ नामा भगवान बचाए ऐसे सनकी से… 30 अफसरों को मौत की सजा, सनकी फरमान से कांप उठी दुनिया!

भगवान बचाए ऐसे सनकी से… 30 अफसरों को मौत की सजा, सनकी फरमान से कांप उठी दुनिया!

by PP Singh
6 views
नॉर्थ कोरिया

भगवान बचाए ऐसे सनकी से… 30 अफसरों को मौत की सजा, सनकी फरमान से कांप उठी दुनिया!

नॉर्थ कोरिया का सनकी तानाशाह.. जो कब क्या कर जाए कोई नहीं जानता.. जिसका खौफ ऐसा है कि उसने अपने देश को दुनिया में अलग-थलग कर रखा है.. जो किसी की नहीं सुनता, जहां सिर्फ और सिर्फ उसका हुकुम चलता है..नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग की चर्चा एक बार फिर हो रही है.. और वो इसलिए हो रही है क्योंकि उसने एक बार फिर अपनी सनक दुनिया के सामने लाई है..
जहां बाकी देशों में अगर कोई अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी ठीक से ना निभाए तो उसे सस्पेंड करते हैं या नौकरी से बर्खास्त करते हैं लेकिन किम जोंग ने तो ऐसी सज़ा दे डाली जो किसी ने सोची भी नहीं।

सज़ा-ए-मौत का फरमान

जी हां.. नॉर्थ कोरिया में हाल ही में जो बाढ़ आई उसमें लापरवाही को लेकर किम जोंग ने अधिकारियों को सबसे बड़ी सज़ा दे डाली। किम जोंग ने एक साथ 30 अफसरों को फांसी दे दी। इन सभी अफसरों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात को संभालने में नाकाम रहने के आरोप लगाए गए थे। किम जोंग ने नॉर्थ कोरिया में हुए नुकसान के लिए इन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। पिछले महीने तानाशाह के आदेश पर इन सभी अधिकारियों को फांसी दी गई। जिसका खुलासा अब एक रिपोर्ट के जरिए हुआ है।

दरअसल हाल ही में उत्तर कोरिया में भयंकर बाढ़ आई । बाढ़ इतनी भयंकर थी कि खुद तानाशाह किम जोंग को नाव में बैठक कर अलग अलग इलाके का जायज़ा लेना पड़ा था जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। इस बाढ़ ने सबसे ज़्यादा तबाही चागांग प्रांत में चार हज़ार से ज़्यादा घर बर्बाद हो गए और पांच हज़ार लोग बेघर हो गए। पूरे उत्तर कोरिया में चार हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। जिन अधिकारियों को फांसी दी गई उन पर भ्रष्टाचार और अपने दायित्वों का पालन नहीं करने के आरोप भी थे।

क्या भारत-चीन के बीच सीमा विवाद निकट भविष्य में कभी सुलझ पाएगा?

किम जोंग और कत्लेआम

ये पहली बार नहीं है जो किम जोंग ने अपनी तानाशाही दुनिया को दिखाई है। किम जोंग अपनी सनक और बर्बर फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उन पर अपने चाचा को 120 भूखे शिकारी कुत्तों के पिंजरे में डाल कर मारने का भी आरोप लगा है। इसके अलावा उन पर अपने सौतेले भाई की हत्या का भी आरोप है। नॉर्थ कोरिया में कानून का ये हाल है कि, लोगों को अक्सर बिना किसी मुकदमे के जेल भेज दिया जाता है, कभी-कभी विदेशी रेडियो सुनने, किम जोंग की तस्वीर वाले कागज़ को फेंकने पर भी जेल हो जाती है। उसी नॉर्थ कोरिया में किम जोंग के इस फैसले ने अब एक और कड़ी जोड़ दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार

2025 में एकसाथ होंगे चुनाव, कांग्रेस का ऐतराज

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.