Home राजनीतिलोकसभा चुनाव Loksabha Election 2024: यह तीन महिलाएं जो लोकसभा में हैं सबसे ज्यादा सक्रिय …

Loksabha Election 2024: यह तीन महिलाएं जो लोकसभा में हैं सबसे ज्यादा सक्रिय …

by PP Singh
238 views
A+A-
Reset
Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: यह तीन महिलाएं जो लोकसभा में हैं सबसे ज्यादा सक्रिय …

Loksabha Election 2024: भले ही हमारे देश में अभी तक महिलाओं को उनका आधा अधिकार यानि आधा आरक्षण ना मिला हो, लेकिन फिर भी महिलाएं इस देश की राजनीति में राज करती आई हैं। चाहे फिर वह इंदिरा गांधी के रूप में पहली प्रधानमंत्री हो या चाहे वह देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल हो। इस कड़ी में सरोजिनी नायडू उत्तर-प्रदेश से देश की प्रथम महिला राज्यपाल बनीं, तो वहीं सुचेता कृपलानी भी यूपी से ही प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनीं… ये सब चेहरे भारतीय इतिहास में दर्ज़ हैं, जो बताते हैं कि महिलाओं का इस देश में कितना योगदान है। वर्तमान राजनीति में भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं था। पर जब मजबूरी पड़ी तो परिवार की रक्षक बनकर चुनावी रण में कूद पड़ी और बढ़- चढ़ कर मंच से अपने प्रतिद्वंदियों को चुनौती दे रही हैं ।

1. कल्पना सोरेन –

कल्पना सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा और मुख्यमंत्री पद चला गया। उसके बाद चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने। लेकिन लोकसभा की लड़ाई में हेमंत सोरेन के जाने के बाद पूरा राजनीतिक जिम्मा उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने ले लिया। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक हैं और मंच से अपने प्रतिद्वंदियों को ललकारती नजर आती हैं।

2. सुनीता केजरीवाल –

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद पहली बार सुनीता केजरीवाल मीडिया के सामने आईं। यही नहीं इंडिया गठबंधन से हाथ मिलाने के बाद अरविंद केजरीवाल बेशक जेल में हो, लेकिन चुनावी मैदान में सुनीता केजरीवाल भरपूर भूमिका निभा रहीं थी।

banner

3. स्मृति ईरानी

गांधी परिवार की पॉलिटिक्स के खिलाफ मुखर रहने वालीं स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहीं हैं। आलम यह है कि अब राहुल गांधी मैदान छोड़कर रायबरेली जा चुके हैं। इससे पहले अमेठी में राहुल गांधी को हराकर सबसे बड़े राजनीतिक किले को ध्वस्त करने वाली स्मृति ईरानी केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री के रूप में चुनाव में न सिर्फ बड़ी जिम्मेदारी निभाई है, बल्कि अपने अलग अन्दाज की वजह से स्टार प्रचारक के रूप में भी पार्टी ने उनको जिम्मेदारी दी।

ये भी पढ़े:– ईस्ट और साउथ देंगी BJP को बढ़त, पश्चिम बंगाल में होगा खेला..

अगर आपको ये न्यूज़ पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें. localpatrakar.com को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।

banner

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.