banner
Home न्यूज़ नामा राजधानी का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन…लेकिन सब फेल!

राजधानी का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन…लेकिन सब फेल!

by PP Singh
69 views
A+A-
Reset
सर्च ऑपरेशन

राजधानी का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन…लेकिन सब फेल!

गुलाबी नगरी में नाहरगढ़ की पहाड़ी पर हेलीकॉप्टर पिछले एक सप्ताह से मंडरा रहे हैं। ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। हर वो तकनीक अपनाई जा रही है। जो जरूरी है। बावजूद इसके पुलिस के हाथ अब भी खाली है। जी हां राजधानी जयपुर में अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है। सैकड़ों लोग, हर टेक्नोलॉजी सब कुछ नाहरगढ़ की रहस्यमयी पहाड़ियों के आगे फिलहाल फेल ही दिख रही है। जंगल में लापता राहुल की तलाश करने के लिए पुलिस कई ड्रोन उड़ाकर और कई हेलीकॉप्टर उड़ा कर तमाम कोशिशें कर चुकी । पुलिस भी हैरान है कि आखिरकार जमीन खा गई या फिर आसमान निगल गया।

SIT का गठन, जांच अधिकारी भी बदला

लापता राहुल की तलाश करते करते पुलिस को 13 दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अबतक खाली है। पूरे मामले की जांच के लिए 18 सदस्यों की SIT का गठन किया जा चुका। यहां तक की जांच अधिकारी भी बदला जा चुका है। बावजूद इसके पुलिस बेबस और लाचार नजर आ रही है। नाहरगढ़ के घने जंगल में अलग-अलग टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं लेकिन राहुल कहां है किस हाल में है। ये किसी को खबर नहीं है।

परिजनों को आस… लौटेगा ‘चिराग’

बेशक पुलिस नाहरगढ़ की पहाड़ी की खाक छान चुकी है। फिर भी परिजनों की आस है कि उनके घर का चिराग जरूर लौटेगा। परिजनों का कहना है कि बेटे की वापसी के लिए पूजा पाठ समेत सभी जतन किए जा रहे हैं। राहुल की सलामती के लिए दुआ अर्दाश सबकुछ की जा रही है और जल्द ही राहुल सकुशल घर लौटेगा। रिश्तेदारों का भी कहना है कि प्रशासन की तरफ से लगातार सहयोग किया जा रहा है। लेकिन राहुल को लेकर कई तरह की अफवाहें बाहर फैलाई जा रही है। जिससे उनका मन विचलित हो बैठता है।

क्या भारत-चीन के बीच सीमा विवाद निकट भविष्य में कभी सुलझ पाएगा?

छोटे भाई की मौत, बड़े की तलाश

घर के छोटे बेटे को खो चुका परिवार अब बड़े बेटे की घर वापसी की आस लगाए बैठा है। इस परिवार का दर्द समझना बड़ा मुश्किल है। जब से दोनों भाई गुमशुदा हुए उनकी मां की तबीयत भी लगातार खराब चल रही है। आपको बता दें कि 1 सितंबर को दोनों भाई घर से नाहरगढ़ के लिए निकले थे और फिर लौटकर घर नहीं आए। अगर कोई आया भी तो छोटे भाई आशीष की लाश कफन में लिपटी हुई आई। नाहरगढ़ की पहाड़ी पर पुलिस ने डेरा डाला हुआ है। पुलिस पहाड़ियों का चप्पा चप्पा छान चुकी है। लेकिन राहुल का अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया। परिवार को डर सता रहा है कि कहीं जैसे छोटा भाई आया है वैसे ही बड़ा भाई घर ना लौटे।

ब्यूरो रिपोर्ट, लोकल पत्रकार

(देश-दुनिया की ताजा खबरें सबसे पहले Localpatrakar.com पर पढ़ें, हमें Facebook, InstagramTwitter पर Follow करें और YouTube पर सब्सक्राइब करें।)

You may also like

Leave a Comment

लोकल पत्रकार खबरों से कुछ अलग हटकर दिखाने की कोशिश है कुछ ऐसा जिसमें ना केवल खबर हो बल्कि कुछ ऐसा जिसमें आपके भी विचार हो हमारी कोशिश को सफल बनाने के लिए बने रहिए लोकल पत्रकार के साथ 🎤🎥

Edtior's Picks

Latest Articles

© Local Patrakar broadcast media . All Rights Reserved.

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.